'अपनी शादी तो संभाल नहीं पाईं...' ईशा मालवीय का रिंकू धवन को मुंहतोड़ जवाब, जानिए क्यों छिड़ी है जुबानी जंग!
Updated on
30-05-2024 02:03 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय और उनके रिलेशनशिप की खूब भद्द पिटी थी। पहले तो एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार संग छीछालेदर हुई। फिर जब शो में करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल आएं, तब भी खूब बवाल हुआ। खैर। ईशा अब समर्थ के साथ भी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले इनका ब्रेकअप हो गया। इसको लेकर BB 17 की कंटेस्टेंट रहीं रिंकू धवन ने अपनी राय रखी और ईशा को काफी भला-बुरा कहा, जिस पर अब ईशा ने भी रिएक्ट किया है और अपनी भड़ास निकालते हुए करारा जवाब दिया है।