कच्ची उम्र में ये आइडिया, सुन कर रह जाएंगे हैरान! तभी तो मिला लाखों का पुरस्कार

Updated on 11-02-2023 07:09 PM
नई दिल्ली: आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? आप कहेंगे यह उम्र तो खाने और खेलने की है। लेकिन इसी उम्र में किसी के मन में प्रकृति को बचाने का आइडिया हो और वह उसका प्रोटोटाइप भी तैयार कर दे तो? आप वाह वाह कह उठेंगे। ऐसा ही कुछ किया है वीवो इग्नाइट के प्रतिभागियों ने। इसमें पुरस्कार पाने वाले एक बच्चे ने ऐसा यंत्र बनाया है जो कि मोटर ड्राइवर को ड्यूटी के दौरान झपकी लेने से रोकता है। तभी तो इस बच्चे को चार लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।

कहां आया ऐसा आइडिया


स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने हाल ही में वीवो इग्नाइट (vivo Ignite) के नाम से साइंस और इनोवेशन अवार्ड्स (Science and Innovation Awards) का आयोजन किया था। इसमें देश भर के स्कूलों में 8वीं से 12वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए थे। उनमें से चुनिंदा बच्चों को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। इन बच्चों को केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलोजी मंत्रालय के तहत काम करने वाले सीएसआईआर के चीफ साइंटिस्ट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पुरस्कृत किया था। सर्वश्रेष्ठ आडिया देने वाले बच्चे को पांच लाख रुपये मिले थे। पुरस्कार की सबसे कम राशि 75 हजार रुपये की थी।

कैसे कैसे आइडिया


इस दौरान अनंदिता श्रीधर नामक बच्चे ने सड़क दुर्घटना को कम करने का उपाय बताया था। उसने इस बारे में एक प्रोटोटाइप भी तैयार किया था। इस उपकरण को यदि मोटर वाहन में लगा दिया जाए तो ड्राइवर को झपटी नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि भारत में जितनी सड़क दुर्घटना होती है, उसमें से 20 फीसदी का कारण ड्राइवर को झपकी आना होता है। एक साल में लभगग एक लाख सड़क दुर्घटना ड्राइवर को झपकी आने की वजह से होती है। इसमें से करीब 1500 लोगों की जान चली जाती है जबकि 40,000 लोग अपंग हो जाते हैं। जिस बच्चे ने यह इस आइडिया का प्रोटोटाइप तैयार किया, उसे चार लाख रुपये का अवार्ड मिला है।

रीयूज करने वाला एलईडी बल्ब एवं ट्यूब


हमारे आपके घरों में एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट तो लगे ही होंगे। आपने कभी गौर किया है कि जब ये खराब होते हैं तो पूरा का बल्ब या ट्यूब लाइट बदलना पड़ता है। आदित्य चोपड़ा नाम के एक बच्चे ने आइडिया दिया है रीयूज करने वाले एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट का। इसमें बल्ब या ट्यूबलाइट का बेस फिक्स रहता है और खराब होन पर उसका उपरी हिस्सा निकाल कर दूसरा लगा दिया जाता है। इस आइडिया और उसका प्रोटोटाइप बनाने के लिए बच्चे तो तीन लाख रुपये का अवार्ड मिला है।

समुद्र में तेल का रिसाव हुआ तो दिक्कत नहीं


अमुदु एस नामक बच्चे ने मेरिमो नाम के ऑयल स्पिल होने पर इको फ्रेंडली मैकेनिज्म का आइडिया और प्रोटोटाइप पेश किया था। यह आडिया क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने वाला था। इसके लिए बच्चे को पांच लाख रुपये का अवार्ड मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.