सुकन्या स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें आज से हुए 7 छोटे-बड़े बदलाव

Updated on 01-01-2024 02:33 PM

नया साल यानी 2024 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। 1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी, होंडा, MG और टाटा सहित अन्य कंपनियों की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।

वहीं स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस है।

यहां हम आपको आज से हुए ऐसे ही 7 बदलावों के बारे में बता रहे हैं...

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
साल के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1.5 रुपए कम होकर 1755.50 रुपए पर आ गए हैं। जबकि कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 पैसे की मामूली तेजी देखने को मिली है और कीमत 1869 रुपए हो गई है। मुंबई में ये 1.50 रुपया सस्ता हुआ है और दाम 1708.50 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.5 रुपए दाम कम हुए हैं और सिलेंडर की कीमत 1924.50 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अभी यह 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए में मिल रहा है।

2. सुकन्या योजना पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
सरकार ने 1 जनवरी से वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.20% की बढ़ोतरी की है। इस योजना में निवेश करने पर अब सालाना 8% के बजाय 8.20% ब्याज दिया जाएगा।

इस स्कीम के जरिए आप आसानी से अपनी बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की गई है। अब इसमें सालाना 7.10% ब्याज दिया जाएगा। 

3. महंगी होंगी मारुति, ऑडी, होंडा, MG और टाटा का गाड़ियां
ज्यादातर कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ा दी हैं।

इसके अलावा मारुति, होंडा, MG और टाटा ने भी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि कंपनियों ने अभी अपनी साइट पर नए दाम अपडेट नहीं किए हैं। वहीं टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ा दिए हैं।

4. अब सिर्फ डिजिटल KYC के जरिए मिलेगी सिम
अब नया सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को सिर्फ e-KYC) करनी होगी। यानी, पेपर बेस्ड KYC पर पूरी तरह से बंद हो गई है। सिम कार्ड का नया नियम 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। अब टेलिकॉम कंपनियां सिर्फ डिजिटल KYC ही करेंगी।

5. बंद हो जाएगा UPI अकाउंट
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे पेमेंट्स ऐप और बैकों को ऐसे UPI IDs को डीएक्टिवेट करने को कहा था जो एक साल से ज्यादा समय से एक्टिव न हों। इसके लिए आखिरी तारीख 31, दिसंबर 2023 रखी गई है। ऐसे में जिन लोगों की UPI ID एक साल या इससे ज्यादा समय से एक्टिव नहीं है, वो IDs डीएक्टिवेट हो जाएंगी

6. सेकेंडरी-मार्केट के लिए आज UPI लॉन्च होगा
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI लॉन्च करेगा। इसके बाद इन्वेस्टर्स UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स खरीद सकेंगे। शुरुआत में ये सर्विस कुछ ही यूजर्स को मिलेगी।

अभी निवेशक IPO की बिडिंग में UPI के जरिए पेमेंट कर पाते हैं। इन्वेस्टर्स जब IPO के लिए अप्लाय करते हैं तो पैसा उनके बैंक अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाता है और जब शेयर्स इश्यू होते हैं तब ये अमाउंट अकाउंट से डेबिट होता है।

इसी तरह सेकेंडरी मार्केट में यह सर्विस शुरू होने के बाद स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा। 

7. सस्ता हुआ ATF
हवाई यात्रा करने के लिए अब आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आई है। ATF के दाम 1.06 लाख रुपए प्रति किलोलीटर से घटाकर 1.01 लाख रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गए है।

पेट्रोल के दाम जस के तस
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। डेढ़ साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.