आपकी EMI घटेगी या बढ़ेगी थोड़ी देर में चलेगा पता

Updated on 08-02-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जब भी रेपो रेट तय की जाती है, लोन की ईएमआई भरने वालों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। लोगों को ब्याज दर बढ़ने का डर लगा रहता है। आज यह मौका थोड़ी देर में आने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक छह फरवरी से शुरु हुई थी। यह बैठक आज यानी 8 फरवरी तक चलती है। आपकी ईएमआई बढ़ेगी या घटेगी इसका ऐलान आज आरबीआई की ओर से थोड़ी देर में किया जाएगा। हालांकि जानकारों के मुताबिक, आरबीआई इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने वाला है। सरकार ने घाटाा कम किया है, जिससे उम्मीद थी कि दरें जल्दी घटेंगी, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद कम है। दरअसल ज्यादातर बैंकर और अर्थशास्त्री मानते हैं कि दरों में कटौती साल के दूसरे छमाही में ही होगी। इस बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कम ही है। रिजर्व बैंक खुश है क्योंकि महंगाई धीरे-धीरे कम हो रही है और अर्थव्यवस्था भी अच्छी चल रही है।

एक साल से स्थिर हैं दरें


आरबीआई करीब एक साल से रेपो रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट आखिरी बार पिछले साल फरवरी 2023 में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर 6.25 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया था। वहीं, दिसंबर, 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी के स्तर पर थी। ऐसे में इस बार भी रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम है। रियल एस्टेट के दिग्गजों ने भी यह उम्मीद जताई है कि डेवलपर्स और होम बॉयर्स को ध्यान में रखते हुए आरबीआई रेपो रेट को स्थिर रखेगा।

पिछले साल इतनी थी महंगाई

पिछले साल यानी 2023 की जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 7.44 फीसदी के हाई लेवल पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई है। दिसंबर 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.69 फीसदी पर आ गई थी। यह आरबीआई के संतोषजनक स्तर के अंदर ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.