तुमसे न हो पाएगा! 'कंगाल' एलन मस्क के बुरे दिन, नहीं चुका पाए ऑफिस का किराया, छिन गई छत

Updated on 14-01-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद से ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) के बुरे दिन की शुरूआत हो गई है। मस्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ उनकी संपत्ति रिकॉर्ड स्तर से गिर रही है तो वहीं दूसरी ओर उनके नाम के साथ 'बदनाम' रिकॉर्ड जुड़ता जा रहा है। मस्क दुनिया के ऐसे अरबपति बन गए हैं, जिन्होंने 15 लाख करोड़ की संपत्ति गंवा दी है। अब हालात ऐसे है कि वो अपने कर्मचारियों को ऑफिस की छत तक नहीं दे पा रहे हैं। ट्विटर का किराया नहीं चुका पाने के कारण मकान मालिक ने कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है।

छिन गई छत

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपने कारोबार के साथ-साथ अपने बयानों और ट्विट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मस्क ने जब से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर खरीदा मानों उनके बुरे दिन की शुरूआत हो गई हो। पहले ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी की गई। फिर ट्विटर कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की गई। उनके काम के घंटे बढ़ाए गए और अब हालात ऐसे है कि उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया है। दरअसल एलन मस्क ट्विटर के ऑफिस का किराया नहीं चुका पाए है। कई महीनों ने ट्विटर के ऑफिसेस का किराया बाकी है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और अब ऑफिस के मकान मालिक ने उन्हें दफ्तर खाली करने का निर्देश दे दिया है।
एक टेक एनालिस्ट की माने तो सिंगापुर में ट्विटर ऑफिस के मकान मालिक ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकाल दिया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि एलन मस्क कई महानों ने ऑफिस का किराया नहीं चुका पाए है। कई बार उन्हें लेटर और नोटिस भेजा गया। जब उन्होंने मकान मालिक की बातों को अनसुना कर दिया तो अब सिंगापुर के ट्विटर ऑफिस से कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि ट्विटर के ऑफिस का किराया नहीं चुका पाने के कराण उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेरिका कै सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का भी रेंट नहीं दिया गया है। जिसके बाद मकान मालिक ने उनपर केस कर दिया था। इतना ही नहीं न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो एलन मस्क ट्विटर के हेड ऑफिस, प्राइवेट जेट का भी किराया नहीं चुका पाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.