युवा नागरिक माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

Updated on 27-11-2024 01:59 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे से दूर रहने और जागरूक करने नशा मुक्ति अभियान के तहत कल दिनांक 27 नवंबर को पदयात्रा निकाले वही बाल विवाह की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करें। 

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले  के सभी 15 से 29 वर्ष के युवा नागरिक माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। युवा नागरिकों के पास विभिन्न क्षेत्रों में अप्लाई करने का ऑप्शन है, जैसे कि प्रोफेशनल डेवलपमेंट, शिक्षा, आर्ट, लिटरेचर और सोशल सर्विसेज। सभी एजुकेशनल लेवल्स के युवा, हायर एजुकेशन के छात्र-छात्राएं, इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। वे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में भाग ले सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, स्किल से जॉब तक इस ऑनलाइन पोर्टल पर ढेरों फायदे । MY Bharat Platform: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्किल्स को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से माय भारत प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।उन्होंने अधिकारियों से स्वंय व अपने बच्चों जो पत्र है रजिस्ट्रेशन करने कहा।

कलेक्टर श्री शर्मा ने ध्वनि  प्रदूषण, अवैध शराब, मुरम पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। साथ सड़क दुर्घटना रोकने एवं  अनफिट वहनों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने धान खरीदी की गतिविधियों की भी जानकारी ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल,ए डी एम प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग सहित जिले के सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया। उन्होंने रिहायसी इलाके में अवैध पटाका भंडारण पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने दिलाई संविधान का सम्मान करने और संविधान के अनुरूप नियमों का पालन करने की शपथ 

कलक्ट्रेट में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए संविधान का सम्मान करने और संविधान के अनुरूप नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.