समय पर मिली खाद-बीज से युवा किसान बृजपाल की खेती हुई आसान

Updated on 31-07-2025 01:50 PM

कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र  जटगा पंचायत के आश्रित रवागांव के युवा किसान बृजपाल पोर्ते खेती से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास ज्यादा जमीन नहीं है, लेकिन मेहनत और उम्मीद से वे हर साल खरीफ मौसम में अच्छी फसल लेने की कोशिश करते हैं। खरीफ सीजन शुरू होते ही बृजपाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में मेहनत करने लगते हैं, जिससे फसल अच्छी हो और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बने। पहले की तरह इस बार भी उन्होंने खेती की तैयारी शुरू की,  उन्हें सहकारी समिति जटगा से समय पर उन्नत किस्म के बीज और खाद (यूरिया, डीएपी) मिल गए। इससे खेती का काम सही समय पर शुरू हो गया और आसानी भी हुई। उन्होंने बताया कि खाद बीज लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई, ना ही समितियों के अनावश्यक चक्कर लगाना पड़ा। समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता थी। बृजपाल अपनी पत्नी के साथ मिलकर हर दिन खेत में काम करते हैं। दोनों मिलकर फसल की देखरेख कर रहे हैं। आज बृजपाल अपने खेत मे लगाए धान की फसल में डीएपी और यूरिया का छिड़काव किए है। जिससे फसलों का उत्पादन अच्छा हो।  बृजपाल कहते हैं  खाद-बीज समय पर मिलने से खेती करने में  आसानी हुई है। इस बार फसल अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि अच्छा उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि  खेती ही उनकी  कमाई और जीवन का सहारा है। इसलिए वे पूरी मेहनत कर रहे है ताकि इस साल पैदावार अच्छी हो और परिवार की जरूरतें पूरी की जा सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.