छत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : साव

Updated on 30-06-2025 02:38 PM

बिलासपुर। हमर पुरखा डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा जी ने छत्तीसगढ़ी साहित्य को आगे बढ़ाने का काम किया, उन्होंने पहली छत्तीसगढ़ी शब्दकोश तैयार किया और छत्तीसगढ़ी भाषा को स्थापित करने आखिरी दम तक संघर्ष किया। वहीं सुरूज बाई खांडे जी ने भरथरी गायन से छत्तीसगढ़ी को देश दुनिया तक पहुंचाया, उनके गायन शैली ने भरथरी को जन जन तक लोकप्रिय बना दिया।

आज की युवा पीढ़ी को इन दोनों से प्रेरणा लेनी चाहिए। छत्तीसगढ़ी साहित्य को आगे बढ़ाने काम करना चाहिए। यह विचार उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के प्रार्थना सभा भवन में मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी टीम द्वारा आयोजित पुरखा के सूरत संगोष्ठी में व्यक्ति किया। श्री साव ने आगे कहा कि, जो समाज अपने पुरखा को भूल जाते हैं, उस समाज का अस्तित्व भी समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं साहित्य किसी से कम नहीं है। यह बहुत समृद्ध है।

लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद मातृभाषा में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इसका कारण शिक्षा नीति है। दरअसल, शिक्षा नीति में इसका उल्लेख नहीं था, जब नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो नई शिक्षा नीति में इसका उल्लेख किया, तब मातृभाषा में पढ़ाई शुरू हुई। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद नई शिक्षा नीति को क्रमशः लागू करने का काम शुरू किया है। सरकार का फोकस है कि छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू हो, निश्चित ही इसमें छत्तीसगढ़ भाषा को पर्याप्त स्थान मिलने वाला है।

उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी को राज भाषा का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। इस नारे को हम पूरा करेंगे।संगोष्ठी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक जी, कुलपति एडीएन वाजपेयी जी, डॉ विनय कुमार पाठक जी, नंदकिशोर शुक्ला जी, रूद्र अवस्थी जी, श्रीमती लता राठौर जी, लखन लाल खांडे जी एवं छत्तीसगढ़ी साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.