युवती के चक्कर में युवक की बेरहमी से पिटाई, सामने आया Jodhpur के गैराज में मारपीट का वीडियो

Updated on 15-07-2023 12:59 PM

जोधपुर: सूर्यनगरी जोधपुर में एक युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाना इलाके की है। यहां चैनपुरा में एक कार गैराज में युवक के साथ लाठी, हॉकी और बेसबॉल के बल्लो से बेरहमी से मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि संदीप नामक युवक गैराज में बैठा था और इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश युवक वहां पहुंचे। संदीप को पकड़ कर उसके साथ लाठी और बेसबॉल से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान संदीप के कई हड्डियां फैक्चर होने की बात सामने आई है।


पैरों में कई फ्रैक्चर, शातिराना तरीके से की पिटाई

संदीप की पिटाई का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बदमाशों की सारी हरकतें इस में नजर आ रही है। पीड़ित युवक संदीप गैराज में बैठा था। तभी बदमाश वहां पहुंचते हैं और बुरी तरह से पिटाई करना शुरू कर देते हैं। बमदाशों ने उसका सिर पकड़ा और एक साथ पीटने लगे। उन्होंने सिर्फ पैर पर ही वार किए गए। एक बदमाश संदीप का सिर पकड़ कर बैठा रहा। यही कारण है कि संदीप के पैरों में कई फ्रेंक्चर हुए हैं।

 
युवती के संबंध में वारदात, सबक सीखाने का इरादा
सूत्रों से जानकारी मिली है कि संदीप की पिटाई के पीछे किसी महिला सें संबंध को लेकर विवाद रहा है। संदीप को कई दिनों से समझाइश प्रयास चल रहा था। लगातार समझाने के बाद भी संदीप नहीं माना तो इस बात को लेकर तनातनी हो गई। यह सभी लोगों ने मिलकर संदीप के साथ मारपीट कर डाली। संदीप का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है और उसके दोनों पैर फैक्चर हुए हैं। फिलहाल मंडोर थाना पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर चुकी है और उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.