पत्नी पर कमेंट को लेकर युवक को मार डाला:दुर्ग में चाकू से गोदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on 10-11-2025 12:27 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना रात में हुई, जब योगेश अपने घर पर था। इस दौरान तीन आरोपी उसके घर के बाहर आकर विवाद करने लगे।

तीन युवकों के बीच पत्नी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि तीनों आरोपियों ने मिलकर योगेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। घटना की रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि विवाद पुरानी रंजिश और पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की सटीक जानकारी मिल सके। फिलहाल तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.