वंदे भारत एक्‍सप्रेस में पेशाब करने चढ़ा युवक खुद की ट्रेन तो छूटी छह हजार रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा

Updated on 20-07-2023 12:34 PM
भोपाल । भोपाल रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली के बैढ़न का रहने वाला अब्दुल कादिर वंदे भारत एक्सप्रेस में पेशाब करने चढ़ गया। वह जब तक उतरता उसके पहले ट्रेन चल पड़ी। उसे जैसे ही ट्रेन के चलने का अहसास हुआ तो वह ट्रेन से उतरने के लिए शौचालय से गेट की तरफ भागा, लेकिन तब तक गेट लाक हो चुके थे। वंदे भारत एक्सप्रेस के गेट स्वत: लाक होते हैं, इसलिए उन्हें खोला नहीं जा सकता। जब तक ट्रेन की गति कम थी, तब तक वह ट्रेन में चल रहे टीटीई से ट्रेन को रुकवाने की मांग करते रहा लेकिन ट्रेन नहीं रोकी जा सकती थी बल्कि बिना टिकट चढ़ने पर टीटीई ने उस पर 1020 रुपये का जुर्माना लगा दिया। यहीं नहीं, जिस दूसरी ट्रेन से उसे जाना था वह अलग छूट गई और प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहा उसका परिवार भी परेशान हुआ। इस तरह वह वंदे भारत एक्सप्रेस में उज्जैन पहुंच गया, क्योंकि यहीं पर इस ट्रेन का पहला ठहराव है। युवक को 1020 रुपये जुर्माना, 800 रुपये उज्जैन से भोपाल पहुंचने के लिए और छूटी हुई ट्रेन में बुक कराई टिकट के किराये को मिलाकर करीब छह हजार रुपये की चपत लगी। यह घटना 15 जुलाई को शाम की है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे सिंगरौली के लिए अब्दुल की ट्रेन थी। इसके पहले शाम करीब पांच बजे वह हैदराबाद से भोपाल स्टेशन पहुंचा था। वंदे भारत एक्सप्रेस में उसने जो वजह बताई उसके मुताबिक वह पेशाब करने के लिए चढ़ा था।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह का कहना है कि प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के अंदर पेशाब करना नियमों के खिलाफ है। रेलवे की ओर से यात्रियों को बार-बार सलाह दी जाती है कि जब ट्रेन खड़ी हो तो शौचालय का उपयोग न करें। तब भी वह ट्रेन में चढ़ गया था। ट्रेन आपात स्थिति में ही रोकी जा सकती है, लेकिन आपात स्थिति नहीं थी इसलिए नहीं रोकी गई। बल्कि ऐसे प्रकरण में जुर्माने का प्रविधान है, जो कि नियमों के तहत लगाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.