युवतियों का सड़क पर हंगामा, कार ड्राइवर पर हॉर्न बजाकर छेड़ने का आरोप; युवक बोला- पुलिस ने मेरी नहीं सुनी

Updated on 03-12-2022 04:21 PM

कोहेफिजा पुलिस ने युवती की शिकायत पर होंडा-शो रूम के कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने रास्ते में कार का हार्न बजाकर छेड़ा। मोबाइल नंबर मांगा। गाड़ी रुकवाकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हुआ है। इसमें स्कूटी सवार दो युवतियां राजाभोज सेतु रेतघाट पर कार चालक से गाली-गालौज करते हुए दिख रही हैं। युवतियों को कार चालक समझा रहा कि लड़की होने की वजह से लिहाज कर रहा है। वह गाली नहीं देने की हिदायत दे रहा है। इस पर गाड़ी में बैठी लड़की कह रही कि गाली बकी है। 10 बार बकी है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिसौदिया ने बताया कि बैरागढ़ निवासी 20 साल की युवती वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में अपलोड करने का काम करती है। उसने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे वह शाहपुरा इलाके के शॉपिंग मॉल से घर लौट रही थी। उसके साथ एक और लड़की भी थी। इसी बीच रास्ते में एक कार चालक उनका पीछे करने लगा। वह बार-बार हॉर्न बजाकर इशारा कर रहा था। इतना ही नहीं उसने उससे मोबाइल नंबर मांगा। रॉयल मार्केट के पास उसने गाड़ी रुकवाकर अभद्रता की। युवती ने आरोप लगाया कि कार चालक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवक आमिर खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। उसे थाने से ही जमानत मिल गई।
युवक का दावा: छेडछाड़ नहीं की
आमिर ने बताया कि पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा कि दोनों लड़कियां उसे गाली दे रही हैं। अभद्रता कर रही हैं। आमिर ने बताया कि वह रात में फतेहगढ़ से अपने दूसरे घर जा रहा था। राजा भोज सेतु के पास लड़कियां मेरी कार के अचानक सामने आ गईं। इस पर मैंने हॉर्न बजाया। इस पर लड़कियों ने कहा कि रुक तुम्हें बताती हूं। इसके बाद वह केस दर्ज कराने पहुंच गई। मेरी सुनवाई नहीं हुई। मेरा रिकॉर्ड चेक कर लीजिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.