सहारा में फंसा है आपका पैसा 45 दिनों में मिलेगा वापस, जानिए क्या है तरीका

Updated on 18-07-2023 05:41 PM
नई दिल्ली: सहारा (Sahara) की स्कीम में लोगों की जमापूंजी कमाई फंसी हुई है। सालों के लाखों निवेशकों का पैसा सहारा में फंसा है। अब इन निवेशकों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने पोर्टल जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहारा के 10 करोड़ निवेशकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सीआरसीएल-सहारा रिफंड (CRCS-Sahara Refund Portal) पोर्टल लॉन्च किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च कर दिया। सहारा के करोडों निवेशक अब इस पोर्टल के जरिए घर बैठे अपना पैसा वापस पा सकेंगे। लंबे इंतजार के बाद उन्हें अपना पैसा वापस मिल सकेगा। जानिए कैसे आप इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सहारा में फंसे पैसे वापस पा सकते हैं? कैसे आवेदन करें, कहां आवेदन करें , किन दस्तावेजों की होगी जरूरत और कितने दिनों में आपको रिफंड मिल जाएगा? पूरी डिटेल यहां पढ़िए।

सहारा रिफंड पाने के लिए शर्तें

सहारा का रिफंड पाने के लिए आपको सबसे पहले CRCS सहारा रिफंड पोर्टल' पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ ही जरूरी है कि आपका मोबाइल फोन आपके आधार से लिंक हो। अगर आपने अपना मोबाइल फोन बदला है तो नए नंबर को आधार से लिंक कर लें। इसके साथ ही जरूरी है कि आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट से भी लिंक हो। अगर आपके पास सारे कागज हैं तो आप इस पोर्टल पर जाकर अपनी रसीद अपलोड करके रिफंड पा सकते हैं। सुब्रत रॉय सहारा ने सहारा की शुरुआत कर इसे देश में सबसे बड़े कर्मचारियों वाली कंपनी बना दी, लेकिन कंपनी ने निवेशकों को बड़ा झटका दे दिया।

सहारा रिफंड पोर्टल : कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

  • पोर्टल के जरिए रिफंड पाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होगी।
  • सहारा में निवेश की सदस्यता संख्या
  • जमा खाता संख्या
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • जमा धारक का पासबुक
  • पैनकार्ड ( अगर राशि 50 हजार से अधिक है)

सहारा रिफंड पोर्टल : कैसे करें आवेदन और रजिस्ट्रेशन

  • सहारा का रिफंड पाने के लिए आपको सबसे पहले CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल ( https://mocrefund.crcs.gov.in/Depositor/Register) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा ।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के अंतिम चार नंबर और आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद OTP पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको भरना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म मिल जाएगा।
  • ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • आपके द्वारा जी गई जानकारी की जांच के बाद आपको रिफंड अमाउंट आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
  • आवेदन कैसे करना है इस बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पूरा वीडियो देख सकते हैं। https://mocrefund.crcs.gov.in/Help
  • कितने दिनों में मिलेगा सहारा का पैसा

    आपके दस्तावेजों की जांच करने के बाद 45 दिनों के अंदर खाते में पैसे आ जाएंगे। इस पोर्टल के जरिए छोटे निवेशकों को भी लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के जरिए करीब ढाई करोड़ लोगों को अपना पैसा वापिस मिलेगा। सहारा के लाखों -करोड़ों निवेशकों का इसका लाभ मिलेगा।

    क्या है सहारा रिफंड पोर्टल? (What is Sahara Refund Portal)

    सहारा रिफंड पोर्टल के निवेशकों के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। इन पोर्टल में के जरिए उन लोगों का पैसा वापस मिल जाएगा, जिन्होंने सहारा की योजनाओं में पैसा लगाया था और उसकी अवधि पूरी हो चुकी है। सरकार ने ये पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही लॉन्च किया गया है।


    कौन कर सकते हैं आवेदन

    • सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए सहारा के चार सोसायटी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को लाभ होगा। सहारा की चार सोसायटी के वैध जमाकर्ता इस पोर्टल की मदद से आवेदन कर रिफंड पा सकते हैं।
    • सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता
    • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ
    • सहारायन सूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल
    • स्टार्ट मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद
    • पोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2022 से पहले जिन जमाकर्ताओं ने सहारा में स्कीम में निवेश किया है, वो इस पोर्ट्ल के द्वारा रिफंड पा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.