आपके बेटे ने दिल्ली में दुष्कर्म किया है, CBI से बोल रहा हूं... एआई के जरिए दिखाया फर्जी Video और 4 लाख ठगे

Updated on 27-07-2024 12:24 PM
आगरा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) तकनीकी का ठग दुरुपयोग कर रहे हैं। परिजनों को परेशानी में फंसा हुआ बताकर उनकी आवाज सुना देते हैं। ऐसे में लोग घबराकर बिना कुछ सोचे ठगों की बातों में अपना सब कुछ गवां देते हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा में सामने आया है। दिल्ली गए बेटे की झूठी आवाज सुनाकर उसके सेवानिवृत पेशकार पिता से 4 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने बिना फोन कटे ही अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। जब उनके बेटे का फोन आया तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले देव प्रकाश शर्मा आगरा न्यायालय में पेशकर थे। वे रंगकर्मी भी हैं और आकाशवाणी और ताजमहोत्सव के आयोजन में प्रतिभाग भी करते हैं। देव प्रकाश शर्मा ने बताया कि 26 मार्च को उनका बेटा दिल्ली गया था। दोपहर एक बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। सामने से एक युवक ने कहा कि मैं सीबीआई अफसर राकेश कुमार बोल रहा हूं। आपका बेटा दिल्ली में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। फोन पर बेटे की आवाज सुनाई। किसी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कहने लगा था कि मुझे बचा लो पापा। इन लोगों ने मुझे बहुत मारा है। वे दशहत में आ गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.