लोकसेवक के रूप में आपका कार्य व्यवहार ही देता है आपको अलग पहचान: डाॅ आशुतोष

Updated on 06-10-2023 02:53 PM

बैकुण्ठपुर। हम सभी आम जन को सहूलियत देने के लिए कार्यरत हैं। हमेशा यह बात ध्यान में रखकर ही अपने कार्य दायित्वों को पूरा करें। 

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापना होना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे हमेशा सकारात्मक तौर पर लेना चाहिए। 

यह बात हमें ध्यान रखने की आवश्यकता है कि लोकसेवक के पद में रहते हुए हमारा कार्य व्यवहार आम जन के प्रति हमारी संवेदना और परिणाम मूलक हो। 

इस तरह के अच्छे आचरण से ही आपकी अलग पहचान बनती है और आप हमेषा याद किए जाते हैं। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि टीम भावना के साथ काम करने के लिए सभी को याद किया जाएगा और जिला पंचायत की अब तक की प्रत्येक प्रगति में आप सभी की सहभागिता सदैव दर्ज रहेगी। गत दिवस कोरिया जिला पंचायत के मंथन कक्ष में चार अधिकारी-कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ ने स्थानांतरित अधिकारियों को अच्छे कार्य काल के लिए बधाई और आगामी कार्यकाल में सुखद भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। 

विदित हो कि जिला पंचायत कोरिया में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी श्री पंचराम धृतलहरे का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर मुंगेली जिले में हुआ है। 

साथ ही जिला पंचायत में कार्यरत तकनीकी समन्वयक नूतन कुमार साहू की पदस्थापना तोकापाल विकासखण्ड में उप अभियंता के तौर पर हुई है। इस विदाई समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्यरत समन्वयक उपेन्द्र कुमार सिंह और आपरेटर रितेश पाण्डेय को भी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि उपेन्द्र कुमार और श्री रितेश का चयन एमसीबी जिले में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हो गया है। 

जिला पंचायत सीइओ सहित पूरे जिला पंचायत परिवार ने चारों अधिकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी को जिला पंचायत परिवार की ओर से सीइओ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 

इस अवसर पर उप संचालक पंचायत ऋतु साहू, लेखाधिकारी धनराज सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी अलेक्जेंडर पन्ना, ऋतु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.