शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार

Updated on 11-10-2024 11:45 AM

रायगढ़ । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ मुखबिरों की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.10.2024 को प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर संबलपुरी रोड पर नाकेबंदी कर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआई प्रशांत राव ने तुरंत टीम को सक्रिय किया, जिसके तहत संबलपुरी रोड पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। कार्रवाई के दौरान 


आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा, पिता राजू तिग्गा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे रेगडा, थाना चक्रधरनगर, को एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 13 AL 3684 में 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 4,000/- रुपये की महुआ शराब और स्कूटी जप्त की गई।


आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस शराब रेड कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.