भोपाल में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में कर्ज को लेकर दबाव का आरोप

Updated on 25-03-2026 11:54 AM
भोपाल, भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभिषेक साहू ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास मिले सुसाइड नोट में ओम सिंह नाम के व्यक्ति पर कर्ज को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

होटल से बाहर निकला, फिर अस्पताल पहुंचा

पुलिस के अनुसार अभिषेक साहू निशातपुरा स्थित युवराज होटल में ठहरा हुआ था। शाम को होटल पहुंचने के बाद वह रात में खाना खाने का कहकर बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में दोस्तों ने उसे पीपुल्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में दबाव का जिक्र

शुरुआती जांच में मिले सुसाइड नोट में युवक ने कर्ज को लेकर बनाए जा रहे दबाव का उल्लेख किया है। इसमें ओम सिंह का नाम सामने आया है।

परिजनों के अनुसार अभिषेक ने करीब 30 हजार रुपए उधार लिए थे, जो चुका दिए गए थे। इसके बावजूद उस पर और पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था।

ब्लैंक चेक से धमकी देने का आरोप

जांच में सामने आया है कि अभिषेक ने एक ब्लैंक चेक दिया था, जिसके आधार पर उसे धमकाया जा रहा था। परिवार ने इस चेक की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

इंदौर में नौकरी के बाद चला रहा था बाइक टैक्सी

अभिषेक पढ़ा-लिखा युवक था। वह इंदौर में नौकरी कर चुका था और भोपाल में रैपिडो चलाकर काम कर रहा था। उसके पिता का निधन हो चुका है और परिवार में मां व एक भाई हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस ने होटल स्टाफ, दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.