भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कथित प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला शव; दीवार फांदकर पहुंचा था

Updated on 11-07-2026 12:14 PM
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब घर के परिजन ने किचन में युवक का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक मुकेश मालवीय निवासी पामाखेड़ी, सिरोंज (विदिशा) किसान परिवार से था और इन दिनों राहुल नगर स्थित अपने चाचा के यहां रह रहा था। जांच में सामने आया कि उसकी पास में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। परिजन द्वारा युवती का मोबाइल रख लेने और दोनों की बातचीत बंद कराए जाने के बाद युवक मानसिक तनाव में था।

गुरुवार देर रात वह दीवार फांदकर युवती के घर में घुसा और किचन में फांसी लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 July 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने एक होमगार्ड जवान से लूट करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी…
 12 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश को भोपाल जीआरपी ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर…
 12 July 2026
भोपाल । भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन घोषित किया जा चुका है। प्राधिकरण के गठन के नियम तैयार हो गए हैं और इसे ग्राम व नगर निवेश के अधिकार…
 12 July 2026
भोपाल। भोपाल रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए रेलवे एक नई तकनीक अपनाने जा रहा है। ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर पक्षियों के बैठने और…
 12 July 2026
 भोपाल। किसी समय चीन में बने पर्दे, ब्लैंकेट, कंफर्टर सहित हैंडलूम कपड़ा लोगों की पहली पसंद थे। अब तस्वीर बदल गई है। अब स्वदेशी उत्पाद धूम मचा रहे हैं। चीनी…
 12 July 2026
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा ट्रांसमिशन लाइन पर फ्लैशओवर से प्रभावित डिस्क इंसुलेटर के रिप्लेसमेंट के लिये लिए गए शटडाउन कार्य…
 12 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह…
 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
Advt.