चलती ट्रेन के नीचे आकर युवक की मौत:छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था रायगढ़;छूटती हुई गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश में हादसा

Updated on 20-12-2022 06:31 PM

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ते वक्त युवक कुश यादव (21 वर्ष) का पैर फिसल गया, जिसके कारण वो चलती ट्रेन के नीचे आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सरकंडा का रहने वाला कुश यादव अपने परिवार के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ जा रहा था। रायगढ़ में उसके चचेरे भाई के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। पूरा परिवार गोंदिया-झारसुगुड़ा लोकल ट्रेन से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। इसी बीच अकलतरा रेलवे स्टेशन आया, तो कुश पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे आया। जब वो पानी ले रहा था, तभी ट्रेन छूटने लगी। इससे युवक घबरा गया और दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान कुश का पैर ट्रेन की सीढ़ियों से फिसला और वो रेलगाड़ी के नीचे आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन के गुजरने के बाद रेलवे कर्मचारियों और CRPF के जवान तुरंत युवक को लेकर CHC अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.