युवा सशक्तिकरण में सहायक होगी युवा नीति- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-02-2023 05:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी युवा नीति हर क्षेत्र में युवाओं के सशक्तिकरणमें सहायक होगी। परफेक्ट युवा नीति तैयार करने में विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने युवा नीति तैयार करने के लिए अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं का पूरा विकास करना युवा नीति का विजन एवं मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करते हुए उनमें आत्म-विश्वास का निर्माण करना है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी। युवा नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए 3018 सुझाव प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवा नीति लाना कोई कर्मकाण्ड नहीं है। यह युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का माध्यम है। युवा नीति में शिक्षा और कौशल, रोजगार और उद्यमिता, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य युवा आयोग का पुनर्गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर युवा संसाधन केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। हर साल नेशनल यूथ गेम्स की तरह स्टेट यूथ गेम्स का आयोजन करें। प्रत्येक जिले में युवा सलाहकार परिषद गठित की जाए। युवा नीति के क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। शीघ्र ही इस संबंध में पुन: समीक्षा की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.