युवक ने किया युवती से रेप, गिरफ्तार

Updated on 16-06-2023 09:53 PM

रायपुर । रायपुर में प्यार-मोहब्बत के झांसे में लेकर एक युवक ने युवती का रेप किया है।

बदमाश ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। तंग आकर अपनी पहचान छुपाते हुए लड़की ने पुलिस से शिकायत की।

अब इस मामले में लड़की के बॉय फ्रैंड को गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस कांड को अंजाम दिया।

मामला रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके का है। यहां एक होटल में रेप और ब्लैकमेलिंग की ये वारदात हो रही थी। मामले में पुलिस ने ईफ्तार खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

इसने गलत तरीके से लड़की से जिस्मानी ताल्लुकात बनाए और उसे डराकर रुपए भी एैंठ रहा था। 22 साल का ये शातिर बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

ईफ्तार खान ने कुछ महीने पहले रायपुर की एक युवती से दोस्ती। लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए लव रिलेशन में फंसाया।

लड़की को भरोसे में लेकर वो उसे होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया।

बाद में बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वर्ना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे।

घर वालों से छुपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। इसके बाद वो लगातार वीडियो का डर दिखाकर लड़की का रेप करने लगा। उसने अब 1 लाख रुपए की डिमांड लड़की के सामने रखी।

ईफ्तार के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस कांड की जानकारी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.