बीच मैदान में हाथापाई पर उतरे यूसुफ पठान और मिशेल जॉनसन

Updated on 03-10-2022 06:14 PM

लीजेंड्स लीग का पहला क्वालीफायर इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच जोधपुर में खेला गया। इस मैच को गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीतकर फाइनल में जरूर जगह बनाई, मगर मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भीलवाड़ा किंग्स के यूसुफ पठान इंडिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह जुबानी जंग कुछ देर बाद हाथापाई में भी बदल गई। 

बात मुकाबले की करें तो रॉस टेलर (84) और कैरेबियाई धुरंधर एश्ले नर्स (नाबाद 60) की तूफानी पारियों के दम पर इंडिया कैपिटल्स ने रविवार को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में भीलवाड़ा किंग्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। भीलवाड़ा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे इंडिया कैपिटल्स ने तीन गेंद बाकी रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नर्स ने श्रीसंत की गेंद पर छक्का लगाकर इंडिया कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.