दिल्ली कैपिटल्स के एक फ्रेंचाइजी के कप्तान बने युसुफ पठान, दुबई में मचा रहे हैं धमाल

Updated on 06-02-2023 06:38 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युसुफ पठान को दिल्ली कैपिटल्स की एक फ्रेंचाइजी में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि युसुफ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह खुद को इस खेल से दूर नहीं रख पाए हैं। यही कारण है कि युसुफ अब भी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। युसुफ पठान यूएई में जारी इंटरनेशनल लीग में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। युसुफ से पहले वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल के पास कप्तानी थी लेकिन उनके नेतृत्व में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे में दुबई कैपिटल्स ने एक ट्वीट जारी कर यह जानकारी दी है कि युसुफ अब दुबई कैपिटल्स के नए कप्तान होंगे। हालांकि पॉवेल को किस वजह से कप्तानी से हटाया गया है इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने किसी तरह की कई सफाई नहीं दी है। वहीं युसुफ दुबई कैपिटल्स के लिखा फिनिशर की भूमिका में और लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं।

    युसुफ पठान सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, इंडियन प्रीमियर लीग में भी धमाल मचा चुके हैं। आईपीएल में पठान राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस लीग में पठान कुल 174 मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं जिसमें उन्होंने 3204 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143 का रहा जबकि उनके खाते में एक शतक के साथ 13 अर्धशतक भी शामिल हैं।

    हालांकि विदेशी लीग में खेलने के लिए पठान ने भारत में सभी तरह के प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दुबई में जारी इंटरनेशनल लीग के अलावा पठान बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं।

    भारतीय टीम के लिए पठान का करियर

    युसुफ पठान टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतरे। पठान भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में पठान ने 113.6 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा टी20 में पठान के नाम 236 रन दर्ज है।

    बल्लेबाजी के अलावा पठान गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में उन्होंने 33 विकेट लिए हैं जबकि टी20 में उनके खाते में 13 विकेट दर्ज है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.