बंगाल की सियासी पिच पर गुजरात के यूसुफ पठान:अधीर रंजन से मुकाबला हो सकता है; धोनी की दोनों वर्ल्ड चैंपियन टीमों में रहे

Updated on 11-03-2024 01:41 PM

क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े छक्के जमाने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान अब सियासी पिच पर उतर रहे हैं। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उन्हें पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है। यहां कांग्रेस से अधीर रंजन सिंह सांसद हैं। यूसुफ का मुकाबला अधीर रंजन से हो सकता है।

41 साल के यूसुफ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दोनों (2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) वर्ल्ड चैंपियन टीमों का हिस्सा रहे हैं। 

आधा दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर बन चुके हैं राजनेता
अब तक आधा दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर अपने करियर की समाप्ति के बाद राजनीति में आ चुके हैं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से लेकर गौतम गंभीर जैसे कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह राज्य सभा संसद हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सांसद बनाया। साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रपति ने भारत रत्ने मिलने के बाद राज्य सभा सांसद मनोनीत किया था।

मस्जिद में बीता यूसुफ का बचपन
यूसुफ पठान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के बड़े भाई हैं। उनका बचपन गुजरात के बड़ौदा (वडोदरा) के एक मस्जिद में एक गरीब परिवार में बीता। उनके पिता मुअज्जिन (मस्जिद में अजान देने वाला) के रूप में कार्य करते थे। फिलहाल, यूसुफ बड़ौदा में अपने छोटे भाई इरफान पठान के साथ पठान क्रिकेट अकादमी चलाते हैं।

3 साल पहले लिया था क्रिकेट से संन्यास
यूसुफ ने 3 साल पहले क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। उन्होंने एक सोशल पोस्ट के जरिए संन्यास का ऐलान किया। यूसुफ ने पोस्ट में लिखा था- 'भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप जीतना और सचिन को कंधे पर उठाना करियर का सबसे यादगार पल।' 

2 वर्ल्ड कप जीते, 3 IPL चैपिंयन टीमों का हिस्सा रहे
अपने लंबे-लंबे छक्कों से पहचान बनाने वाले यूसुफ 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। इतना ही नहीं, वे 3 IPL चैंपियन टीमों के सदस्य भी रहे हैं। उनकी मौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में IPL का खिताब जीता था।

वर्ल्ड कप फाइनल से हुआ था डेब्यू
यूसुफ ने अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से किया था। इस मैच में उन्हें चोटिल वीरेंद्र सहवाग की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। यूसुफ ने मैच के पहले ही ओवर में मोहम्मद आसिफ की गेंद पर छक्का जमाया था। इस मैच में यूसुफ ने 8 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.