युवा कैट बिज़नेस मीट उत्साहपूर्वक संपन्न, व्यापारियों ने किया नेटवर्किंग और सहयोग पर जोर

Updated on 26-08-2025 01:48 PM

रायपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित युवा कैट बिज़नेस मीट शहर के 100 से अधिक व्यापारिक वर्गों की सहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह मुख्य अतिथि और सहायक पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल ने की, वहीं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अवनीत सिंह सहित पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने व्यापारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव और दुकानों की सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारी समाज को स्वयंसेवक/वार्डन बनाकर जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल व्यापार बढ़ाने का साधन नहीं, बल्कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने और नेटवर्किंग के जरिए व्यावसायिक अवसरों को सशक्त करने का माध्यम है।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने भी अपने विचार साझा किए और मीट को व्यापारिक समुदाय व समाज हित में उपयोगी बताया। बताया गया कि युवा कैट बिज़नेस मीट प्रतिमाह आयोजित की जाती है, जिसमें व्यापारी आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में अमित गुप्ता, भास्कर साहू, गिरीश पटेल, लोकेश सोढा, प्रिंस जैन, रौनक पटेल, रोहित पटेल, विशाल वर्ल्यानी सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.