युवा संकल्प संगठन ने फिल्म आदिपुरुष को प्रतिबंधित करने की केंद्र और राज्य सरकार से मांग

Updated on 28-06-2023 10:37 PM

रायगढ़। युवा संकल्प संगठन रायगढ़ के द्वारा फिल्म आदिपुरुष का विरोध करते हुए मिनी माता चौक के पास फिल्म के डायलॉग राइटर, कहानीकार मनोज मुंतशिर का पुतला दहन करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई। गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरूष लगातार विवादो से घिरा घिरी रही ।

लगातार इस फिल्म का विरोध हो रहा है। इस फ़िल्म से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसको लेकर आज रायगढ़ में भी आदि पुरुष फिल्म का विरोध देखने को मिला।

जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत मिनी माता चौक पर युवा संकल्प संगठन रायगढ़ के द्वारा फिल्म के डायलॉग राइटर, कहानीकार और डायरेक्टर का पुतला दहन किया गया और फिल्म पर राज्य एवम केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाने करने की मांग की गई।

युवा संकल्प संगठन के एक पदाधिकारी ने नेताओं को भी घेरते हुए कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नही होने वाला है। इस फिल्म को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। मालूम हो कि फिल्म अदिपुरुष को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों आमने सामने हैं और दोनों ही पार्टीयों की ओर से बयानबाजी की जा रही है। 

ज्ञात हो कि लगातार विरोध के बाद फिल्म आदि पुरुष के डायलॉग भी बदल दिए गये हैं, लेकिन हिंदू संगठन इसपर अब भी आपत्ति जता रहे हैं और इसका विरोध करते हुए फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.