युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर वन

Updated on 08-05-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट झटकते हुए इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबर पहुंच गए हैं। चहल अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि, लिस्ट में उनका नाम टॉप पर है, क्योंकि ब्रावो से कम मैचों में चहल ने यह कारनामा किया है।

चहल ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चार विकेट लिए। चहल और ब्रावो दोनों के नाम 183-183 विकेट हैं। सूची में शीर्ष पांच में चार भारतीय स्पिनर हैं, जिनमें पीयूष चावला, अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज


  • 183* - युजवेंद्र चहल
  • 183 - ड्वेन ब्रावो
  • 174 - पीयूष चावला
  • 172 - अमित मिश्रा
  • 171 - रविचंद्रन अश्विन

बैंगलोर के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज चहल


चहल का शानदार आईपीएल रिकॉर्ड है। उन्होंने 142 मैचों में 8.08 की इकॉनमी रेट से 19.41 के शानदार औसत के साथ 183 विकेट लिए हैं। चहल 2014-2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेले। चहल ने आरसीबी के लिए 113 मैचों में 139 विकेट लिए और इतिहास में उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 में आरआर में शामिल होने के बाद से चहल ने 28 मैचों में 44 विकेट लिए हैं।

ऐसा रहा मैच का रोमांच


इससे पहले दिन में संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरआर ने बोर्ड पर 214 का विशाल स्कोर पोस्ट किया। जोस बटलर ने 59 गेंदों में 95 रन बनाए, जबकि सैमसन 39 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। SRH ने चहल के शानदार स्पैल (अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम) के बावजूद अंतिम दो ओवरों में 41 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.