युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता फिर सुर्खियों में:मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे हरियाणा के क्रिकेटर तो एक्स-वाइफ ने इंस्टाग्राम की फोटो अनआर्काइव कीं

Updated on 11-03-2025 02:44 PM

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर बात चल रही है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटो वापस अन-आर्काइव किए हैं, जिन्हें वह पहले डिलीट कर चुकी थीं।

यूजर्स का दावा है कि युजवेंद्र और धनश्री के डायवोर्स की चर्चाओं के बाद धनश्री ने युजवेंद्र के सभी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिए थे। इसके बाद दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में युजवेंद्र एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे नजर आए। इस पर जब यूजर्स ने धनाश्री का रिएक्शन देखना चाहा तो उन्हें इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र के साथ धनश्री के फोटो मिले।

इसके बाद ही यह चर्चा छिड़ गई कि धनश्री ने जलन की वजह से युजवेंद्र के साथ वाले अपने फोटोज अन-आर्काइव किए हैं।

धनश्री और युजवेंद्र एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हालांकि, धनश्री की इन पोस्ट को देखकर सच्चाई कुछ और नजर आती है। गहराई से देखने पर पता चलता है कि धनश्री ने कभी युजवेंद्र चहल के साथ वाले अपने फोटो इंस्टाग्राम से हटाए ही नहीं थे। इन दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो जरूर किया था। मौजूदा समय में भी ये दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।

जिन फोटोज को अन-आर्काइव करने का दावा किया जा रहा है, इन फोटोज पर ही 2 सप्ताह पहले भी लोग कमेंट कर चुके हैं। इससे पहले भी लगातार लोगों के कमेंट्स इन पोस्ट्स पर आते रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता कि ये फोटोज डिलीट नहीं किए गए थे।

RJ महवश के साथ दिखे युजवेंद्र वहीं, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल 9 मार्च को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मैच देखते नजर आए थे। उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई, जो आरजे महवश हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं।

लोग दावा कर रहे थे कि चहल अब महवश के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं। इन दोनों के साथ में कुछ और फोटोज भी सामने आए, जिसमें युजवेंद्र और महवश आउटिंग कर रहे हैं।

धनश्री में हाल ही में क्रिप्टिक पोस्ट लिखा हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- 'महिलाओं को दोषी ठहराना हमेशा से ही फैशन में रहा है।' धनश्री के इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने जमकर कमेंट किए और इसे युजवेंद्र चहल और आरजे महवश से जोड़ना शुरू कर दिया। चहल और महवश की वायरल तस्वीरों के बाद धनश्री का पोस्ट आने से अटकलों को और हवा मिल गई।

साल 2020 में हुई थी शादी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों का नाम पॉपुलर कपल की लिस्ट में था, लेकिन अब युजवेंद्र और धनश्री अलग हो चुके हैं। अंतिम बार दोनों एकसाथ मुंबई के बांद्रा में फैमिली कोर्ट में देखे गए थे।

इसी दिन दोनों के तलाक पर कोर्ट की आधिकारिक मुहर लगी थी। कोर्ट में उन दोनों से तलाक का कारण पूछा था तो इन्होंने दोनों के बीच कंपैटिबिलिटी इश्यू बताए थे।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी लव स्टोरी इस कपल की लव स्टोरी कोरोनाकाल के लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। चहल ने धनश्री के वीडियो देख डांस सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था। धनश्री एक कोरियोग्राफर हैं। जल्द ही दोनों को प्यार हुआ और अगस्त 2020 में दोनों ने सगाई कर ली। फिर दिसंबर में दोनों की शादी हुई। चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.