उद्योगपति मुकेश अंबानी को दी गई Z+ सिक्योरिटी

Updated on 30-09-2022 06:48 PM
  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। मुकेश अंबानी को पहले Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसे बढ़ाकर Z+ कर दिया गया है। मुकेश अंबानी पर खतरा बढ़ने की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया। अब 55 सुरक्षाकर्मी हर वक्त उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इनमें 10 NSG के कमांडो होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पहले 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा दी गई थी। पिछले साल उनके आवास एंटीलिया के बाहर बम विस्फोट के बाद गृह मंत्रालय ने उद्योगपतियों की सुरक्षा को मजबूत किया था।

कैसे दी जाती है सुरक्षा?
भारत में हाईप्रोफाइल लोगों का जीवन अगर उनके काम या लोकप्रियता के कारण खतरे में हो तो सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा दी जाती है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की रिपोर्ट देती हैं कि किस व्यक्ति के जीवन को कितना खतरा है। इसके आधार पर उस व्यक्ति को कितनी सुरक्षा दी जाए यह तय होता है। मुख्य रूप से लोगों को पांच कैटेगरी (X, Y, Z, Z+ और SPG) की सुरक्षा दी जाती है। ऐसी सुरक्षा वीआईपी और वीवीआईपी, एथलीटों, फिल्म स्टारों और अन्य हाई-प्रोफाइल या राजनीतिक हस्तियों को मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.