LSG के मेंटर बन सकते हैं जहीर खान:गंभीर ने IPL 2024 से पहले छोड़ा था साथ

Updated on 20-08-2024 04:36 PM

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान IPL 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से जुड़ सकते हैं। उन्हें टीम मेंटर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

IPL 2024 से पहले गौतम गंभीर LSG छोड़ कर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चले गए थे। इसके बाद से लखनऊ की मेंटर की सीट खाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ की टीम तेज गेंदबाज से मेंटर की भूमिका के लिए बातचीत कर रही है। अगर सब सही रहता है तो जहीर LSG के टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

जहीर क्यों पहली पसंद
रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर खान टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं, क्योंकि टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ सकते हैं। ऐसे में जहीर खान के अनुभव का फायदा टीम के तेज गेंदबाजों को मिल सकता है।
वहीं जहीर खान मुंबई इंडियंस में लंबे समय से टीम मैनेजमेंट का हिस्सा हैं। वह बॉलिंग कोच के बाद मुंबई टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं। 2022 से वह MI के प्लेयर्स डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड हैं। वह इस भूमिका को दो साल से निभा रहे हैं।
LSG में उन्हें जस्टिन लैंगर के साथ करना पड़ेगा काम
अगर जहीर खान LSG के साथ जुड़ते हैं तो वह हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ-साथ एडम वोग्स, लांस क्लूजनर और जॉन्टी रोड्स जैसे अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे।

जहीर के पास इंटरनेशनल और IPL में खेलने का अनुभव
जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 3.27 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 311 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 200 वनडे मैचों में 4.93 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 282 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए 17 टी-20 भी खेले हैं और 17 विकेट भी लिए हैं।

जहीर खान के पास IPL के 100 मैच खेलने का अनुभव भी है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2017 में खेला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.