रोने लगे जमान खान, आखिरी गेंद पर बचाने थे 2 रन, हारते ही पाकिस्तान में पसरा मातम

Updated on 15-09-2023 01:55 PM
कोलंबो: आखिरी ओवर में आठ रन बचाकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले जमान खान के पास अपने पहले ही मैच में हीरो बनने का सुनहरा मौका था। मगर न तो जमान खान अपने इस टास्ट में सफल हो पाए, न पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को हरा पाई और न ही फाइनल में पहुंच पाई। चरिथ असलंका ने जैसे ही आखिरी गेंद पर जरूरी दो रन भागे, देर रात सवा एक बजे के आसपास समूचा आर. प्रेमदासा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। फैंस एक-दूसरे से गले लगकर 11वीं बार फाइनल पहुंचने का जश्न मना रहे थे, लेकिन पाकिस्तानी खेमे में मातम पसर गया। खिलाड़ी निराश-हताश नजर आए। जमान खान तो रोने लगे। वहीं मैदान पर ही सिर टिकाकर कुछ देर के लिए बैठ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक पल में मानो पाकिस्तानी टीम का सबकुछ उजड़ गया।

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
पहली बॉल- जमान खान टू प्रमोद मदुशन- 1 रन
दूसरी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 0 रन
तीसरी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 1 रन
चौथी बॉल- जमान खान टू प्रमोद मदुशन- आउट
पांचवीं बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- चौका
छठी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 2 रन
हर 5 ओवर में पलटता रहा मैच का रुख
श्रीलंका को अंतिम 15 ओवर में जीत के लिए 92, अंतिम पांच ओवर में 33, अंतिम दो ओवर में 12 तो आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन की जरूरत थी। शुरुआती तीन गेंद पर सिर्फ दो रन बने जबकि चौथी गेंद पर मदुसान रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद असलंका के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप क्षेत्र से चार रन के लिए चली गई। जमान की अंतिम गेंद पर असलंका ने दो रन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की।

42 ओवर में 252 का लक्ष्य
बारिश के कारण सुपर-फोर राउंड के इस मैच की शुरुआत दो घंटे देरी से हुई थी, जिसके कारण इसे 45 ओवर का कर दिया गया। मैच के बीच में दोबारा बारिश आई, जिसके कारण मैच में ओवरों की संख्या फिर घटाकर 42 कर दी गई। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के 73 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से नाबाद 86 की पारी खेलने के अलावा इफ्तिखार अहमद (47 रन, 40 गेंद, चार चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 252 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 252 रन का लक्ष्य मिला।

मेंडिस और असलंका जीत के हीरो
पाकिस्तान के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मेंडिस की 87 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से 91 रन की पारी और समरविक्रम (48) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 100 रन की साझेदारी से अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 252 रन बनाकर जीत दर्ज की। असलंका ने 47 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के से नाबाद 49 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.