पीएम आवास योजना से जरीब के परिवार को मिला खुद का मकान

Updated on 09-02-2024 04:47 PM

कोरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जरीब खान, पिता मो. हुसैन को वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। वर्तमान में सभी किश्तें प्राप्त कर जरीब ने अपना आवास पूर्ण कर लिया है। जरीब खान ने बताया कि वे एक छोटी पान दुकान चला कर अपना गुजारा करते हैं, इससे पूर्व वह, उनकी पत्नी और उनके 2 बच्चे कच्चे के मकान में रहते थे, बरसात में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

आर्थिक तंगी के कारण वे अपना पक्के का मकान नहीं बनवा सकते थे। योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने अपने पक्के का मकान निर्माण कर लिया है और वर्तमान में जरीब एवं उनका परिवार अपने नए घर में निवासरत है एवं सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी बताया की प्रधानमंत्री आवास के साथ उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी प्राप्त हुआ और सरकार ने शौचालय बनाने में भी उनकी आर्थिक मदद की है जिसकी वजह से उनके जीवन के स्तर में सुधार आया है, वह कहते हैं कि वे इस मदद के लिए शासन के बहुत आभारी हैं।



विदित हो की जिले में अब तक 13 हजार 416 प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे 8 हजार 827 मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जल्द पूरा किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.