जायद खान ने लिए थे 7 फेरे, पत्नी के साथ गोवा में की थी सीक्रेट वेडिंग, नहीं जानते थे हिंदू शादियों की संस्कृति

Updated on 24-10-2024 12:03 PM
एक्टर जायद खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी मलाइका पारेख से शादी के दौरान का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ग्रांड वेडिंग करने के पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। और उसे सीक्रेट रखा था। क्योंकि वह प्राइवेसी चाहते थे और उसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे एक्टर ने 2005 में इंटरफेथ मैरिज की थी। आज वह दो बच्चों को माता-पिता हैं।

अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट 'कपल ऑफ थिंग्स' पर जायद खान नजर आए। यहां उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया, 'मैंने पहले कभी इस बारे में बातन हीं की। हमारी शादी की गेस्ट लिस्ट में 2000 नाम थे। दिमाग में बस यही चल रहा था कि ये शादी है या फिर सर्कस। इसलिए हमने सिर्फ 30 दोस्तों को फोन किया और बताया कि हम गोवा के ताज विलेज जा रहे हैं। वहां सबके लिए एक सरप्राइज है।'

जायद खान ने की थी दो बार शादी


जायद खान ने आगे बताया, 'बहुत ही प्यारे तरीके से मलाइका ने फेरे और पंडित की व्यवस्था की। और गोवा में ताज विलेज में हमने शादी से पहले ही शादी कर ली थी। हमने अपने सात फेरे लिए और यह एक बहुत ही प्यारी डेस्टिनेशन वेडिंग थी।हम वास्तव में अपनी शादी को यागदार बनाना चाहते थे। मौज मस्ती करना चाहते थे। और ऑफिशियल शादी से पहले ही शादीशुदा थे।'

जायद खान ने लिए थे सात फेरे


'मैं हूं ना' एक्टर ने बताया कि भले उनका परिवार हर त्योहार मनाता है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। लेकिन शादी के वक्त उन्हें थोड़ी मुश्किल हुई थी। उनके मुताबिक, 'हम ऐसे परिवार से हैं, जहां हम सभी धर्मों को सेलिब्रेट करते हैं। हम सभी के भगवानों को मानते हैं। हम सवाल नहीं करते। तो ये बातें हमारे लिए अच्छी ही थीं। मुझे अभी भी याद है। मैं हिंदू शादियों की संस्कृति नहीं जानता था। इसलिए मैंने मलाइका से कहा कि वह मुझे बताए कि कैसे क्या करना है। फिर मैं उसे फॉलो करूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.