जेलेंस्की बोले- चीन के दखल से जंग लंबी खिंचेगी:वह रूस को हथियार मुहैया करा रहा, यह दुनिया के लिए गलत संदेश

Updated on 03-06-2024 02:15 PM

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार (2 जून) को कहा कि यूक्रेन-रूस जंग में चीन रूस का समर्थन कर रहा है। चीन के दखल से यह जंग लंबे समय तक चलेगी। अमेरिकी न्यूज चैनल CNN के मुताबिक, जेलेंस्की ने यह बात सिंगापुर में आयोजित शांगरी ला डायलॉग में कही है।

जेलेंस्की ने कहा कि चीन का यह कदम दुनिया के लिए गलत संकेत है। इससे चीन की नीतियां भी गलत साबित होती हैं। चीन कहता है कि वह हर देश की स्वतंत्रता का समर्थन करता है। इसके बाद किसी देश को बर्बाद करने के लिए हथियार या समर्थन देना कोई अच्छी बात नहीं है।

अमेरिका भी चीन पर यही आरोप लगा चुका है कि वह लगातार रूस को हथियार दे रहा है। इसके लिए कई बार चीन को चेतावनी दी गई है पर चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा है कि जंग में उसने किसी को भी हथियार नहीं दिए है और हथियारों के एक्सपोर्ट पर सख्त नियंत्रण रख रहा है।

जेलेंस्की बोले- रूस से संबंध मजबूत बनाने में लगा चीन
उन्होंने कहा कि चीन लगातार दावा करता रहा है कि वह शांति समर्थक है, जबकि वह लगातार रूस की आर्थिक मदद कर रहा है। फरवरी 2022 से शुरू हुई जंग के बाद चीन लगातार रूस से अपने संबंध मजबूत बनाने में लगा है।

जेलेंस्की ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों से यूक्रेन के लिए 15-16 जून को स्विट्जरलैंड में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि रूस इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।

रूस कई देशों को इस सम्मेलन में शामिल होने से रोक रहा
जेलेंस्की ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन को बाधित करने के लिए रूस कई देशों को दिए जाने वाले कृषि, खाद्य और रासायनिक उत्पादों पर बैन लगाने की धमकी दे रहा है। रूस कई देशों से कह रहा कि वे इस शिखर सम्मेलन में न जाए।

जेलेंस्की ने कहा कि शिखर सम्मेलन में चीन के शामिल नहीं से पता चलता है चीन किसे चाहता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन जैसा बड़ा स्वतंत्र शक्तिशाली देश पुतिन के हाथों में कठपुतली जैसा है। यूक्रेन शांगरी ला डायलॉग में चीन से बातचीत के पक्ष में था। लेकिन, अब तक किसी चीनी नेता के साथ हमारी कोई बैठक या बातचीत नहीं हुई है।

चीन लगातार जंग में रूस की मदद कर रहा है
रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन रूस को लगातार सस्ते ड्रोन बनाने की टेक्नोलॉजी दे रहा है। इसी ड्रोन से रूस को यूक्रेन पर बढ़त मिल रही है। इस साल अप्रैल में अमेरिका ने चीन पर रूस को क्रूज मिसाइल, ड्रोन इंजन और बैलिस्टिक मिसाइल के लिए मशीन टूल्स प्रदान करने का आरोप लगाया था।

चीन ने पिछले साल रूस को 90% इलेक्ट्रॉनिक चिप्स भेजे थे, जिनका इस्तेमाल टैंक, मिसाइल और विमान बनाने के लिए किया जा रहा है। जंग की शुरुआत में रूस को यूरोप से मिलने वाली जरूरी मशीनी टूल्स की सप्लाई प्रभावित हुई थी। चीन ने इस कमी को पूरा करने के लिए अपने टूल्स रूस को दिए।

पुतिन ने यूक्रेन जंग में मदद करने के लिए चीन की सराहना की थी
इस साल मई में व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद चीन की यात्रा पर गए थे। इस यात्रा से पहले उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में मदद की पेशकश करने के लिए बीजिंग की सराहना की थी। मुलाकात के दौरान पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

चीनी सीमा शुल्क आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले के बाद से चीन-रूस व्यापार में तेजी आई है। वर्ष 2023 में व्यापार 20 लाख करोड़ रुपए हो गया है, लेकिन मार्च और अप्रैल के दौरान रूस को चीनी एक्सपोर्ट में गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिका को बताया गया है। इसके बाद चीनी बैंकों ने रूसी ग्राहकों के साथ लेनदेन रोक दिया है या कम कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.