जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा ने दादागुरुदेव इक्तिसा और महाआरती में भाग लिया

Updated on 25-08-2026 03:41 PM
रायपुर। जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप 15 वे दिन  जेन अल्फा (बच्चों) ने इक्तिसा जाप व महाआरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जेन अल्फा में धर्म का बीजारोपण करने व परमात्मा व दादागुरुदेव के प्रति श्रद्धा रोपित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है। 

बच्चों ने संगीतमय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप किया। बाल गायकों आरोही लोढ़ा, आदि बरमट, टिया गोलछा, दर्शिता लोढ़ा, कुक्की पारख, सिद्धि श्रीश्रीमाल, धैर्य जैन ने गुरुभक्ति में भजन प्रस्तुत किये। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 45 मिनट तक अनुशासन पूर्वक इक्तिसा जाप के पश्चात अंत में आरती व मंगल दीपक भी बच्चों द्वारा किया गया। बच्चों ने अपने जेबखर्च से बचाकर आरती में रुपये अर्पित किये इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बच्चों के साथ दादागुरुदेव इक्तिसा जाप कर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। 
अध्यक्ष संतोष बैद ने बच्चों से कहा कि आरती के दीपक सा प्रकाश सभी के जीवन को आलौकित करे । बच्चों में आरती करने व रुपये चढ़ाने का अपूर्व उत्साह अनुमोदना योग्य है। इक्तिसा जाप में खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती मंजू कोठारी , संतोष झाबक , महेन्द्र कोठारी , निर्मल पारख , विवेक बैद , पूनम बरमट दीप्ती बैद की सक्रिय सहभागिता है । 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.