उइगर मुसलमानों पर कहर बनकर टूटी 'जीरो कोविड नीति

Updated on 15-09-2022 06:08 PM

चीन में उइगर समुदाय एक बार फिर मुश्किलों में है। खबर है कि शिनजियांग निवासियों के सामने खाने-पीने और दवाओं का संकट भी खड़ा हो रहा है। समुदाय पर आई मौजूदा परेशानी का जिम्मेदार चीन की जीरो कोविड नीति को बताया जा रहा है। इसके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। इस्तांबुल में समूहों ने चीनी कॉन्सुलेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

 चीन की जीरो-कोविड नीति के नाम पर उइगर और अन्य मुसलमानों को उनके घरों में बंद कर दिया गया है। पहले ही धर्म और संस्कृति के नाम पर ये समूह हिरासत में लिए जाने का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि हाल के दिनों में कई उइगर पाबंदियों के चलते अपने घरों में भूख और बीमारी से मृत पाए गए हैं।

इन इलाकों में रहने वाले लोगों को जबरन कैद किया जा रहा है। साथ ही दर्द और भूख सहन नहीं कर पाने के कारण कई लोगों की आत्महत्या की खबरें भी सामने आई हैं।

सोमवार को बीजिंग के 'भूख से नरसंहार' के खिलाफ इस्तांबुल के सेरियर डिस्ट्रिक्ट में जमकर प्रदर्शन हुए। खबर है कि चीनी कॉन्सुलेट के बाहर करीब 3000-3500 प्रदर्शनकारी जुट गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुछ बच्चे भूखे हैं और ककुछ की भूख या बुखार के चलते मौत हो गई, लेकिन उन्हें खाना या दवा नसीब नहीं हुई।

उइगर समूह आरोप लगा रहे हैं कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना यानी CPC उनका सफाया करने के लिए जीरो-कोविड पॉलिसी का इस्तेमाल कर रही है। हाल ही में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भी उइगर मुसलमानों के खिलाफ जारी जुल्मों का जिक्र किया गया था। हालांकि, चीन ने रिपोर्ट में शामिल बातों से इनकार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.