Zerodha को ऐसे ही नहीं मिली इतनी कामयाबी, सीईओ नितिन कामथ ने किया बड़ा खुलासा, इस तरह हो रही लोगों की कमाई

Updated on 20-04-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: जेरोधा देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। ग्राहकों की संख्या के मामले में इसने (Zerodha) कई बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इसके ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जेरोधा (Zerodha) टेक्नोलॉजी आधारित स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी है। इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। नितिन कामथ (Nitin Kamath) और निखिल कामथ ने इसकी स्थापना की थी। दोनों भाई हैं। जेरोधा (Zerodha) देश की पहली डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है। अब जेरोधा (Zerodha) की कामयाबी के पीछे के कारणों का सीईओ नितिन कामथ ने खुलासा किया है। नितिन कामथ ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।
इस वजह से जेरोधा को मिली सफलता
जेरोधा (Zerodha) ने रिटेल ब्रोकिंग की तस्वीर बदलकर रख दी है। इसकी सफलता के पीछे असली वजह जेरोधा के वफादार कस्टमर हैं। को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ के मुताबिक, जेरोधा अपने यूजर्स के रेफरल की वजह से तेजी से आगे बढ़ने में सफल रहा है। नितिन कामथ के मुताबिक, 10 लाख से अधिक ग्राहकों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को रेफर किया है और जेरोधा ने अपने ग्राहकों को अपना सबसे बड़ा रेफरल पेमेंट किया है। जो भी यूजर अपने फ्रैंड्स और फैमिली को रेफर करते हैं उन्हें अकाउंट खोलने पर 300 रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं। वे Streak, Sensibull, Smallcase और LearnApp जैसे ब्रोकर के पेड प्रोडक्ट्स का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए इन रिवार्ड पॉइंट्स का उपयोग कर सकते हैं।

ऐसे हो रही लोगों की कमाई


जेरोधा के मौजूदा रिवार्ड कार्यक्रम के साथ, यूजर जनवरी 2020 से रेफ़र किए गए किसी भी व्यक्ति द्वारा पेमेंट किए गए ब्रोकरेज का 10 फीसदी भी कमा सकते हैं। हालांकि, रेफरल वॉलेट इनकम को विद्ड्रॉ करने के लिए यूजर्स को कम से कम 5 लोगों को रेफ़र करना होगा। यूजर्स को रिवार्ड के लिए पात्र होने के लिए रेफरल को 60 दिनों के भीतर अकाउंट खोलना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.