आखिरी ओवर में 20 रन बनाकर जीता जिम्बाब्वे श्रीलंका को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से हराया

Updated on 17-01-2024 01:36 PM

जिम्बाब्वे ने मंगलवार को रोमांचक टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 20 रन की जरूरत थी। यहां ल्यूक जोंगवे और क्लाइव मदाने ने 5 ही गेंद पर 24 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत दिला दी। श्रीलंका से एंजलो मैथ्यूज आखिरी ओवर फेंक रहे थे।

दूसरे टी-20 में जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पहला टी-20 श्रीलंका ने 3 विकेट से जीता था। तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका ने 27 रन पर 4 विकेट गंवाए
आर प्रेमदासा स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 27 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए। पथुम निसांका 1, कुसल मेंडिस 4 और सदीरा समरविक्रमा 16 ही रन बनाकर आउट हो गए। कुसल परेरा तो खाता भी नहीं खोल सके।

असलंका-मैथ्यूज ने की सेंचुरी पार्टनरशिप
शुरुआती 4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद चरिथ असलंका ने एंजलो मैथ्यूज के साथ श्रीलंका को संभाला। दोनों ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम को भी 100 रन के पार पहुंचाया। असलंका 39 बॉल पर 69 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 118 रन की पार्टनरशिप टूटी।

मैथ्यूज ने 160 के पार पहुंचाया
असलंका के बाद पूर्व कप्तान दसुन शनाका भी 9 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैथ्यूज फिर भी टिके रहे, उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम का स्कोर 173 रन तक पहुंचा दिया। वह 51 बॉल में 66 रन बनाकर नॉटआउट रहे। कप्तान वनिंदु हसरंगा ने एक बॉल खेली लेकिन वह खाता नहीं खोल सके।

जिम्बाब्वे से ब्लेसिंग मुजरबानी और ल्यूक जोंगवे ने 2-2 विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा और वेलिंगटन मसाकाद्जा को एक-एक सफलता मिली।

जिम्बाब्वे को मिली बेहतरीन शुरुआत
174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने चौथे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। लेकिन यहां से क्रैग इरविन और ब्रायन बेनेट ने 74 रन की पार्टनरशिप कर दी। 13वें ओवर में बेनेट 25 रन बनाकर आउट हो गए और दोनों की पार्टनरशिप टूटी।

इरविन की फिफ्टी, टीम ने लगातार विकेट गंवाए
बेनेट के बाद जिम्बाब्वे ने लगातार विकेट गंवाए। कप्तान सिकंदर रजा 8, शॉन विलियम्स 1 और रायन बर्ल 13 ही रन बनाकर आउट हो गए। इरविन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन वह भी 70 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 17.4 ओवर में 143 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए।

14 बॉल पर 31 रन की जरूरत
जिम्बाब्वे को आखिरी 14 बॉल पर 31 रन की जरूरत थी। यहां ल्यूक जोंगवे और विकेटकीपर क्लाइव मदाने क्रीज पर थे। दोनों ने 8 बॉल पर 11 रन बनाए और आखिरी ओवर में टीम को 20 रन की जरूरत आ गई। श्रीलंका से एंजलो मैथ्यूज आखिरी ओवर फेंकने आए।

  • पहली बॉल मैथ्यूज ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ फेंकी, जोंगवे ने इस पर सिक्स लगा दिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद इसे नो-बॉल भी करार दे दिया।
  • फ्री हिट बॉल फुलर लेंथ रही, जोंगवे ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चौका लगा दिया।
  • दूसरी बॉल मैथ्यूज ने फिर फुलर लेंथ फेंक दी, जोंगवे ने इस बार लॉन्ग-ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। अब 4 बॉल पर 3 ही रन की जरूरत।
  • तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं आया।
  • चौथी बॉल मैथ्यूज ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फेंकी। जोंगवे ने बॉल हवा में खड़ी कर दी लेकिन कवर पॉइंट पोजिशन पर खड़े महीश तीक्षणा ने कैच ड्रॉप कर दिया।
  • पांचवीं बॉल मैथ्यूज ने फिर फुलर फेंक दी, अब विकेटकीपर मदाने ने मिड-विकेट दिशा में सिक्स लगाया और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.