ऑल-टाइम हाई पर Zomato का शेयर, 6 दिन में 15% से ज्यादा उछाल, कहां से मिला टॉनिक?

Updated on 12-09-2024 12:42 PM
नई दिल्ली: फूड एग्रीगेटर जोमैटो के शेयरों में आज फिर तेजी दिख रही है। कंपनी के शेयरों में लगातार छठे सत्र में तेजी आई है। इस दौरान इसकी कीमत में 15.6% की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को यह कारोबार के दौरान 4.6% तेजी के साथ 284.35 रुपये पर पहुंच गया जो इसका ऑल-टाइम हाई लेवल है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने जोमैटो के शेयर की बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 320 रुपये कर दिया है। इससे आज कंपनी के शेयरों में तेजी दिख रही है। यूबीएस ने अपने नोट में कहा कि अगस्त 2024 में मंथ-टु-मंथ बेसिस पर इंडस्ट्री का वॉल्यूम लगभग 2.5% बढ़ा है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि जोमैटो बनाम स्विगी एक पुश-एंड-पुल सीनेरियो है जो Q2FY25 में जारी रहेगा। जोमैटो की Q2FY25 में GMV ग्रोथ तिमाही आधार पर 7% रह सकती है। जोमैटो ने हाल में पेटीएम के इवेंट और मूवी टिकटिंग बिजनस को खरीदने के लिए एक सौदा किया था। इसके बाद जेफरीज और जेपी मॉर्गन जैसी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने भी स्टॉक पर सकारात्मक रुख अपनाया। तभी से जोमैटो के शेयरों में तेजी दिख रही है। इस महीने की शुरुआत में जेपी मॉर्गन ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 208 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये कर दिया था।

कहां तक जाएगी कीमत


एक अन्य ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जोमैटो के लिए 335 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसका कहना है कि कंपनी ने फूड डिस्ट्रीब्यूशन में कुछ दिलचस्प पहल की हैं। इससे फ़्रैंचाइज़ी और मजबूत होगा तथा वित्त वर्ष 2024-27 में डिलीवरी रेवेन्यू में सालाना 20% ग्रोथ की उम्मीद है। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़ोतरी के साथ 253 करोड़ रुपये पहुंच गया। 11.50 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.16% तेजी के साथ 283.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.