Zomato के शेयर ढाई महीने में 62% चढ़े, शेयरों में आ सकती है 91% तक की तेजी

Updated on 13-10-2022 04:44 PM
नई दिल्ली
 
पिछले करीब ढाई महीने में जोमैटो (Zomato) के शेयर 62 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस साल 27 जुलाई को 40.55 रुपये के स्तर पर थे, जो कि 11 अक्टूबर को बीएसई में 65.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि जोमैटो के शेयरों में 91 पर्सेंट तक की तेजी आ सकती है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि सितंबर क्वॉर्टर में तिमाही और सालाना आधार पर जोमैटो का घाटा कम हो सकता है। जोमैटो (Zomato) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 169.10 रुपये है।

सितंबर तिमाही में 150 करोड़ रुपये के करीब रह सकता है घाटा
एनालिस्ट्स का कहना है कि फूड डिलीवरी बिजनेस मार्जिन के हायर कंट्रीब्यूशन और बेहतर रेवेन्यू मिक्स के कारण इबिट्डा लॉस में कमी आनी चाहिए। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि सितंबर 2022 तिमाही में जोमैटो का घाटा 149.20 करोड़ रुपये रह सकता है, जो कि जून 2022 तिमाही में 185.70 करोड़ रुपये और एक साल पहले की समान अवधि में 435.10 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि जोमैटो की सेल्स 48.2 पर्सेंट बढ़कर 1517.90 करोड़ रुपये रह सकती है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1024.20 करोड़ रुपये थी। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.