'जोरम' के डायरेक्टर देवाशीष मखीजा हुए कंगाल, बोले- 5 महीने से रेंट नहीं दिया, साइकिल खरीदने के भी पैसे नहीं

Updated on 16-03-2024 01:46 PM
मनोज बाजपेयी स्टारर 'जोरम' के डायरेक्टर देवाशीष मखीजा इस वक्त बहुत मुश्किल वक्त से गुज रहे हैं। वह बिल्कुल कंगाल हो चुके हैं और उनके पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं हैं। देवाशीष मखीजा को अब मकान मालिक के आगे हाथ-पैर जोड़ने पड़ रहे हैं। खुद देवाशीष ने यह खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। देवाशीष मखीजा ने बताया कि 'जोरम' के फ्लॉप होने के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए। अब ऐसी स्थिति है कि उनके पास पैसे नहीं बचे हैं।

Devashish Makhija ने प्रणव चोखानी को दिए इंटरव्यू में अपने इस दर्दनाक दौर के बारे में बात की और कहा कि उनके पास अब इतने पैसे भी नहीं हैं कि एक साइकिल तक खरीद सकें। देवाशीष ने बताया कि वह दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बार वह टूटने की कगार पर पहुंचे। लेकिन इस बार तो कहर ही टूट पड़ा है। वह कंगाल हो गए हैं।

देवाशीष कंगाल, बोले- साइकिल भी नहीं खरीद सकता

देवाशीष मखीजा ने कहा कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में कोई पैसा नहीं कमाया। उनके पास अभी भी 20 ऐसी स्क्रिप्ट पड़ी हैं, जिन्हें किसी ने प्रोड्यूस नहीं किया। किसी ने भी उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। देवाशीष ने कहा कि किसी को भी आर्ट और कॉमर्स (कमर्शियल) के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होती है। और यह ऐसी चीज है, जिसका अहसास उन्हें अपने करियर में बहुत देर से हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 40 साल से अधिक है और अब वह एक साइकिल तक खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।

5 महीनों से रेंट नहीं भरा, मकान मालिक के सामने गिड़गिड़ा रहा हूं कि मत निकालो'

देवाशीष मखीजा ने आगे कहा, 'मैंने अपनी किसी भी फिल्म से पैसा नहीं कमाया है। मुझे किराया चुकाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। 'जोरम' में जो पैसा लगाया, वो वापस न मिल सका। यह कमाई नहीं कर सकी और मैं दिवालिया हो गया हूं। मैंने पिछले पांच महीनों से किराया नहीं दिया है। मैं अभी मकान मालिक के आगे हाथ-जोड़ रहा हूं कि यार मुझे घर से मत निकालो। अगर आप अपनी कला को प्राथमिकता देना चाहते हैं तो यही वह कीमत है जो आपको चुकानी होगी।'

देवाशीष की पहली फिल्म 1 करोड़ में बनी, कमाए थे सिर्फ 15 लाख

बता दें कि देवाशीष मखीजा की पहली फिल्म 'अज्जी' थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी। देवाशीष ने बताया कि यह फिल्म 1 करोड़ में बनी थी और उम्मीद थी कि कम से कम अपना औसत तो निकाल ही लेगी। लेकिन इस फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए थे। और 'जोरम' के बाद तो बुरा हाल हो गया। इस फिल्म को देखने थिएटर्स में भी नाममात्र के लोग ही पहुंचे।

दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी 'जोरम', यह थी कहानी

मनोज बाजपेयी स्टारर 'जोरम' दिसंबर 2023 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में झारखंड के मूल आदिवासी दसरू और उसकी पत्नी वानो की कहानी दिखाई गई थी। वहीं देवाशीष ने फिल्म 'भोसले' भी डायरेक्ट की थी, जिसमें मनोज बाजपेयी थी। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, पर यह भी कमाई नहीं कर पाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.