ज्वेरेव दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में:टॉमी पॉल को हराया

Updated on 21-01-2025 01:54 PM

वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए है। उन्होंने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल को हराया।

वहीं, स्पेन की पाउला बडोसा ने भी विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को हराया।

ज्वेरेव को पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6, 7-6, 2-6, 6-1 से हराया। ज्वेरेव दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे है। ज्वेरेव को पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश है।

बडोसा पहली बार सेमीफाइनल में 

स्पेन की पाउला बडोसा ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। बडोसा ने गॉफ को सीधे सेटों में हराया। स्पेनिस खिलाड़ी ने यह मैच 7-5, 6-4 से जीता। बडोसा अपने करियर में पहली बार किसी स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं हैं। वे 2020 में मेलबर्न में गार्बाइन मुगुरुजा के बाद ऐसा करने वाली पहली स्पेनिश महिला खिलाड़ी बनी।

दूसरा सेमीफाइनल जोकोविच-अल्काराज के बीच खेला जाएगा

10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्काराज से भिड़ेंगे। दोनों का मुकाबला आज भारतीय समयानुसार 2:40 बजे होगा। जोकोविच और अल्काराज अब तक 7 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें 4 बार जोकोविच और 3 बार अल्काराज को जीत मिली है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का इतिहास

ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 1905 में शुरू किया था, जिसे पहले ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। बाद में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया 'टेनिस ऑस्ट्रेलिया' बन गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप को ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दे दिया गया। 1969 से इस टेनिस टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है

टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.