निर्भया केस के 10 साल, संसद में चर्चा संभव:स्वाति मालीवाल ने दोनों सदनों में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने की मांग की

Updated on 16-12-2022 05:29 PM

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संसद में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि निर्भया गैंगरेप केस को आज 10 साल पूरे हुए हैं। इतने सालों में आज तक कुछ नहीं बदला है। स्वाति ने आगे कहा कि संसद में आज महिला सुरक्षा पर चर्चा होना चाहिए।

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में 6 आरोपियों ने निर्भया से दुष्कर्म किया था। इसमें एक आरोपी ने जेल में खुदकुशी कर ली थी, दूसरा नाबालिग था इसलिए तीन साल बाद छूट गया। बाकी बचे चार आरोपियों को 20 मार्च को फांसी दे दी गई थी।

मनीष तिवारी ने तवांग मामले में चर्चा की मांग की
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने संसद में तवांग झड़प मामले में बात होना जरूरी है। मनीष ने कहा कि देश की जनता को भारत-चीन बॉर्डर की स्थिति जानने का अधिकार है। रक्षामंत्री ने इस पर विस्तार से चर्चा नहीं की है।

राजनाथ ने मंगलवार को कहा था कि 9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग में LAC का उल्लंघन कर नियम तोड़े थे। भारतीय सेना ने PLA को अतिक्रमण से रोका। उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें भी आई हैं। हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय से हमने हस्तक्षेप किया। इसकी वजह से चीनी सैनिक वापस चले गए।

ग्लोबल वॉर्मिंग मामले में सरकार और विपक्ष एकजुट
गुरुवार को राज्यसभा में ग्लोबल वॉर्मिंग पर चर्चा हुई। इस मामले में सरकार और विपक्ष एकजुट नजर आए। ग्लोबल वॉर्मिंग के मुद्दे पर सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि इससे निपटने का दायित्व अकेले सरकार पर नहीं डाला जा सकता। समाज के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि सरकार का यह लक्ष्य है कि 2070 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य प्रतिशत करना है। यह एक लंबा लक्ष्य है। सरकार को 2070 की जगह 2040 के बारे में सोचना चाहिए।

संसद में उठा जहरीली शराब से मौतों का मुद्दा
मंगलवार को बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत का मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा। भाजपा सांसदों ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार सामूहिक हत्याएं करा रही है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कह रहे जो पिएगा, वो मरेगा, लेकिन वो शराब बेचने वाले लोगों को टिकट दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदार नीतीश सरकार ही है। एक तरफ लोग मर रहे हैं, दूसरी ओर नीतीश कुमार विधानसभा में आपा खो रहे हैं।

MBBS की सीट बढ़ीं- मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2014 के बाद से शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव हुए हैं। कोरोना के दौरान शिक्षा रुके नहीं इसलिए कई पहल किए गए। स्कूलों में साढ़े 4 लाख से अधिक शौचालय बनने से बेटियों का ड्रॉप आउट 70% से 13% हो गया।

2014 में MBBS की सीट 53,000 थी जो अब 96,000 हो गई है और PG सीट 31,000 थी अब ये 63,000 है, मेडिकल कॉलेज भी आज डबल हुए हैं। देश में शिक्षा की शक्ति बढ़ती जा रही है, सभी लोगों को शिक्षा में अवसर मिले इसके लिए जो प्रयास किए गए हैं उसकी सराहना हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.