568 स्टूडेंट्स को बड़ी कंपनियों से मिले ऑफर्स, कंसल्टिंग-फाइनेंस में सबसे ज्यादा मौके

Updated on 23-03-2023 06:16 PM

IIM इंदौर के 2021-23 के एमबीए बैच का 100% प्लेसमेंट हुआ। इसमें 160 से ज्यादा रिक्रूटर्स ने दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट से 568 स्टूडेंट्स को ऑफर दिए।

इस मौके पर IIM इंदौर डायरेक्टर प्रो. हिमांशु राय ने अच्छे प्लेसमेंट हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा हम IIM इंदौर में विश्व स्तरीय प्रबंधन शिक्षा और स्टूडेंट्स को स्थायी मूल्य प्रदान करके, अपने इंडस्ट्री कनेक्ट को मजबूत करने के लिए हमेशा तैयार रहे है। चुनौतीपूर्ण समय का सामना करते हुए हमारे स्टूडेंट्स ने शानदार प्लेसमेंट हासिल किया है।

एवरेज पैकेज 30.21 लाख रुपए पर एनम रहा

इस साल आईटी, कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट सहित अन्य क्षेत्रों में भूमिकाओं की पेशकश हुई। एवरेज पैकेज 30.21 लाख रुपए पर एनम रहा। जो साल-दर-साल 20.8% बढ़ रहा है. पिछले साल की तुलना में इस साल मीडियन पैकेज 27.20 लाख पर एनम रहा, जो 12.9% से बढ़ रहा है। उच्चतम घरेलू पैकेज की पेशकश 1.14 करोड़ रुपए पर एनम रही, जो पिछले साल की तुलना में 132.6% की तेजी से बढ़ी है। इस साल संस्थान की प्लेसमेंट प्रोसेस में 80 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुई।

ऐसा रहा ऑफर्स का आंकड़ा

कंसल्टिंग क्षेत्र हमेशा से प्लेसमेंट का सबसे अभिन्न अंग रहा है। बैच के 29% स्टूडेंट्स को कई प्रतिष्ठित फर्म से ऑफर मिले है। टोटल ऑफर्स के 18% ऑफर फाइनेंस सेक्टर से रहे। सेल्स एंड मार्केटिंग डोमेन में कई प्रतिष्ठित फर्म ने 18% बैच के लिए ऑफर पेश किए। वहीं आईटी, एनालिटिक्स और उत्पाद प्रबंधन में ये आंकड़ा 16% रहा। बैच के 19% को कई बड़ी कंपनियों से जनरल मैनेजमेंट, एचआर, लीडरशिप और ऑपरेशंस में ऑफर मिले। कंसल्टिंग, बैंकिंग, फाइनेंस सेवा और बीमा और प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भागीदारी देखी गई, जो कुल ऑफर्स के तीन-चौथाई से ज्यादा रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.