ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों का हो रहा शत प्रतिशत प्लेसमेंट : राज्य मंत्री श्री टेटवाल

Updated on 15-02-2024 12:14 PM

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो रहा है। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने यह बात ग्लोबल स्किल्स पार्क के छटवें बैच के विद्यार्थियों को विभिन्न कम्पनियों के नियुक्ति पत्र देते हुए कही। छटवें बैच के 84 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क और आईटीआई के माध्यम से कौशल युक्त-बेरोजगार मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से ग्रामीण क्षेत्र में छिपे हुनर का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना में परम्परागत व्यवसायों से जुड़े युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये लोन भी दिलाया जायेगा। सरकार का प्रयास है कि युवा अब नौकरी के लिये नहीं भटके। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि भारत विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत 10 नये आईटीआई खोले जायेंगे। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थी जहां भी जाएंगे, वहां नाम रोशन करेंगे।

मंत्री श्री टेटवाल ने ट्रेनर श्री आकाश तिवारी और कमलेश प्रसाद को बेस्ट ट्रेनर अवार्ड प्रदान किया। उन्होंने बेस्ट आउटगोइंग अवार्ड अभिषेक मालवीय और अब्दुल तारिक वारसी को प्रदान किया। उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल करने वाल विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किये। मंत्री श्री टेटवाल ने नियोक्ताओं को भी सम्मानित किया।

ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीनियर डायरेक्टर श्री शमीमुद्दीन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के कुछ पार्ट्स भी ग्लोबल स्किल्स पार्क में बनेंगे। यहां से निकले छात्र विभिन्न कम्पनियों में बेहतर काम कर रहे है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीईओ श्री रामरामालिंगम ने कहा कि जिंदगी में कभी सीखना नहीं छोड़ें। पार्क के डायरेक्टर श्री जीएन अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रोजेक्टर डायरेक्टर श्री गौतम सिंह और कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड के सीईओ श्री सोमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.