एमपी में पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को अब नहीं मिलेगी अतिरिक्त वेतनवृद्धि, स्‍कूल शिक्षा विभाग ने पुराने आदेश किए निरस्‍त

Updated on 14-08-2026 12:00 PM

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पूर्व में जारी दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

अब राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवा अवधि के दौरान लागू सामान्य वेतनवृद्धि के नियमों के अनुसार ही वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।अब तक राष्ट्रपति से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धि और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि दिए जाने का प्रविधान था।

इस व्यवस्था के चलते शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते थे। कई पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने अपने नवाचारों के माध्यम से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार करने के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें,कि जनगणना कार्यक्रम में बेहतरीन काम करने वाले 76 शिक्षकों ने वेतनवृद्धि का फायदा उठा लिया। इस कारण फिलहाल इसे निरस्त किया गया।

दोहरे वित्तीय लाभ की स्थिति का हवाला

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 24 सितंबर 2003 को जारी आदेश और उसके अनुक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 7 मई 2007 को जारी स्पष्टीकरण के तहत पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने के निर्देश थे।इन दोनों आदेशों के कारण कतिपय प्रकरणों में दोहरे वित्तीय लाभ की स्थिति निर्मित होने का उल्लेख करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।नया आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी होगा।

इस वर्ष 110 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार

विगत वर्षों में प्रदेश में एक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और 52 राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाते थे। इस वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई गई है। अब प्रदेश के प्रत्येक जिले से दो शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इस तरह कुल 110 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। साथ ही इस बार शिक्षकों का 90 फीसद से अधिक ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता भी लागू की गई है।

आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर भी सवाल

  • पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए आउट आफ टर्न प्रमोशन यानी निर्धारित क्रम या वरिष्ठता से हटकर पदोन्नति की व्यवस्था भी चर्चा में है।
  • विभाग के अंतर्गत राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले एलडीटी, यूडीटी, प्राथमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षकों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिए जाने का प्रविधान रहा है।
  • वहीं इसी विभाग में पुरस्कार प्राप्त व्याख्याताओं और प्राचार्यों को इस सुविधा की पात्रता नहीं है।
  • इसे शिक्षकों के बीच विसंगति के रूप में देखा जा रहा है। अन्य राज्यों में पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए आउट आफ टर्न प्रमोशन की व्यवस्था होने का भी उल्लेख किया गया है।

वेतनवृद्धि से हर महीने इतना फायदा होता है

पुरस्कार प्राप्त उच्च माध्यमिक शिक्षक को तीन से चार हजार, माध्यमिक को दो से ढाई हजार और प्राथमिक को एक से डेढ़ हजार रुपये का वेतन में वृद्धि होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.