100 साल पुराने बांधों, जलाशयों को हेरिटेज वाटर स्ट्रक्चर की कैटेगरी में किया जाएगा शामिल

Updated on 20-09-2022 04:58 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में अमृत सरोवर तैयार कराने के बाद अब राज्य सरकार प्रदेश के 100 साल पुराने बांधों, जलाशयों का पता लगा रही है। इन बांधों को हेरिटेज वाटर स्ट्रक्चर की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा और केंद्र सरकार की ओर से ऐसे स्ट्रक्चर की सुरक्षा, व्यवस्था को लेकर तय होने वाली नीति में प्रबंधन का इंतजाम किया जाएगा। केंद्र सरकार ने ऐसे बांधो, जलाशयों की सूची राज्यों से मांगी है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने इसको लेकर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। इसमें कहा गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में सौ साल या उससे पुराने बांधों, जलाशयों को इंपार्टेंट वाटर हेरिटेज स्ट्रक्चर के रूप में मान्यता दी जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है। इसलिए प्रदेश में मौजूद ऐसे स्ट्रक्चर की जानकारी दी जाए। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य अभियंताओं से जिलों में मौजूद सौ साल या अधिक पुराना जल संरचनाओं की जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अमृत सरोवर बनाने का काम पहले से ही चल रहा है और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे इन सरोवरों की नेशनल लेवल पर सराहना खुद प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिये कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.