इंदौर में 1000 किलो मावा और मिठाई जब्त, ग्वालियर से बस में रखकर भेजा था

Updated on 20-10-2024 11:50 AM

इंदौर। इंदौर शहर में मिलावटी मावे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। ग्वालियर से बस से आया एक हजार किलो संदिग्ध मिलावटी मावा और मिठाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब्त की है। गुप्त सूचना के बाद अधिकारियों ने ग्वालियर से उत्पादों को ले जाने वाली एक बस को ट्रैक करने के बाद छापा मार कार्रवाई की।


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के मुताबिक यश ट्रैवल्स की बस एमपी41पी9512 को हमारी टीम ने तीन इमली बस स्टैंड पर रोका। जांच करने पर बस पर मावा के साथ-साथ हलवा और बर्फी जैसी मिठाइयों से भरी बोरियां मिलीं।


मावा ग्वालियर से रविशंकर नामक व्यक्ति द्वारा इंदौर भेजा गया था और इसे एक रिक्शा चालक इरफान द्वारा लिए जाने की संभावना थी, जो इसे इंदौर के साथ-साथ आसपास के जिलों में अन्य स्थानों पर पहुंचाने वाला था।


मोबाइल लैब के माध्यम से प्रारंभिक जांच के दौरान अधिकारियों ने यह पाया कि मावा और मिठाइयां खराब गुणवत्ता की थी और संभवतः यह मिलावटी है। जब्त किए गए उत्पादों से कुल नौ नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।


अधिकारियों ने बताया कि हमें तीन दिन पहले मिलावटी मावा की सूचना मिली थी। शनिवार को हमने यश ट्रैवल्स की बस की जांच की। जांच में पता चला कि रविशंकर बिना रसीद के इरफान को मावा भेज रहा था और इरफान दूसरे जिलों में पहुंचा रहा था। इसमें बस आपरेटर की संलिप्तता भी संदिग्ध है।


434 किलो नकली घी जब्त


इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नेमावर रोड स्थित क्रिस्टल ट्रेडिंग कंपनी में औचक निरीक्षण के दौरान मिलावट के संदेह में 434 किलो घी जब्त किया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात जैसे अन्य राज्यों से लाकर इसे इंदौर में बेचा जा रहा था। अधिकारियों को घी के विभिन्न ब्रांड मिले जिनमें माधवन देसी घी, इंदाना घी, रामश्री घी और घूमर शुद्ध घी शामिल हैं।


टीम ने जांच के लिए चार नमूने लिए है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। देपालपुर तहसील के ग्राम माचल में अपना स्वीट्स फैक्ट्री पर छापा मारकर मिठाई के पांच नमूने एकत्र किए। एक अन्य निरीक्षण माचल में ही देवांक मिल्क प्रोडक्ट्स में किया गया, जहां तीन नमूने लिए गए। त्योहार आते ही मावे की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटखोर मावा खपाने की फिराक में रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.