नये कलेक्ट्रेट भवन के लिए तोड़े जाएंगे प्रोफेसर्स कालोनी के 107 मकान

Updated on 17-08-2023 12:32 PM
 भोपाल। प्रोफेसर्स कालोनी में नया कलेक्ट्रेट भवन बनाने के लिए 107 मकानों को तोड़ा जाएगा। प्रथम चरण में यहां बने 20 मकानों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इन्हें खाली कर तोड़ने की कार्रवाई राजस्व और गृह विभाग के अमले द्वारा की जाएगी। इस संबंध में कलेक्ट्रेट में बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 2 अगस्त को नए भवन के लिए निविदा जारी कर दी गई है।अब जल्द ही ठेकेदारों द्वारा निविदाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। ऐसे में 31 अगस्त तक भूमि को खाली कराना जरूरी है। बता दें कि रीडेंसीफिकेशन के तहत नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।

13 एकड़ भूमि में बनना है सात मंजिला भवन

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी की 13 एकड़ भूमि को नये कलेक्ट्रेट के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें से आठ एकड़ भूमि पर सात मंजिला भवन का निर्माण 412 करोड़ रुपये से किया जाएगा।इसके लिए प्राथमिक तौर पर यहां बने मकानों को खाली कराकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसी संबंध में बुधवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रथम चरण के 20 मकानों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। अभी इन मकानों में मलेरिया, सीबीआइ, डीएमआइ सहित अन्य शासकीय कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

दो चरणों मे पूरा होगा निर्माण कार्य

रीडेंसीफिकेशन के तहत बनाए जा रहे नए कलेक्ट्रेट भवन का काम दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में चार फाइव जी बिल्डिंग बनाई जाएंगी। जिसमें कलेक्टर, आइजी, संभागायुक्त व अन्य कार्यालय होंगे। इसके लिए जमीन का लैंडयूज भी बदला गया है। इससे नए शहर में बसी 10 से 12 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। उनका कई किमी का चक्कर बचेगा। अभी नर्मदापुरम रोड, अवधपुरी, साकेत नगर, अयोध्या बायपास, कोलार रोड, बावडि़याकला, अरेरा कालोनी, एमपी नगर सहित कई क्षेत्रों के लोगों को पुराना आरटीओ और कलेक्ट्रेट जाना पड़ता है।

संयुक्त भवन से संचालित होंगी यह शाखाएं

यहां पर चार फाइव जी बिल्डिंग बनाई जाएगी। जिसमें संभागायुक्त, आइजी देहात, कलेक्टर, चार एडीएम कार्यालय, नाजिर शाखा, खनिज शाखा, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, निर्वाचन के लिए अलग से कार्यालय, खाद्य विभाग व इनसे संबंधित कार्यालयों, बाबुओं के बैठने की व्यवस्था, कांफ्रेंस हाल, रिकार्ड रूम, लोकसेवा गारंटी केंद्र, एसएलआर, अधिवक्ता कक्ष, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग व अन्य वे कार्यालय जो बाहर किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रहे हैं, वे सभी इसी बिल्डिंग में आएंगे।

इनका कहना है

नये कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड ने निविदा जारी कर दी हैं। प्रोफेसर्स कालोनी की भवन के लिए चिह्नित भूमि को खाली कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर निर्णय ले लिया गया हे। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- आशीष सिंह, कलेक्टर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.