भोपाल में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई:पिता को खाना देने के बाद कमरे में गई, दुपट्टे से फंदा बनाकर किया सुसाइड

Updated on 03-08-2025 08:12 PM

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना अशोका गार्डन थाने के पीछे शेड इलाके की है। छात्रा के पिता मेहताब खान ने बताया, मैं शनिवार रात को काम से घर लौटा तो बेटी जिक्रा खान (18) ने मुझे खाना दिया। इसके बाद कुछ खरीदने के लिए मुझसे पैसे लिए। किराना दुकान से सामान लाने के बाद कुछ देर साथ बैठी। फिर घर के दूसरे रूम में चली गई। जब काफी देर तक नहीं निकली तो मैंने आवाजें दी, लेकिन जवाब नहीं मिला।

खिड़की से झांकने पर देखा तो बेटी दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। फिर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जिक्रा का मोबाइल जब्त, सीडीआर खंगाल रही पुलिस पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। हालांकि सुसाइड से पहले उसने सोशल मीडिया पर भी किसी तरह की पोस्ट नहीं की है। पुलिस सीडीआर के आधार पर अधिक समय तक उससे कॉल पर संपर्क रखने वालों से भी पूछताछ करेगी।

इसी साल नए स्कूल में लिया था एडमिशन जानकारी के मुताबिक, जिक्रा ने इसी साल दसवीं कक्षा में नए स्कूल में दाखिला लिया था। इससे पहले वह दूसरे स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता मेहताब ने बताया कि वो ऑटो ड्राइवर है। पत्नी इंडस्ट्रीयल एरिया की एक फैक्ट्री में जॉब करती है। जिक्रा उनकी दूसरे नंबर की बेटी थी। उससे बड़ी एक बेटी और छोटा बेटा है। 11 जुलाई को ही जिक्रा ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।

सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं टीआई अनुराग लाल ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जहां युवती ने सुसाइड किया, उस कमरे को सील कर दिया था। एफएसएल की टीम के साथ कमरे की सर्चिंग की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.